फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पानी के लिए कुंए को बनाया सहारा तो कहीं पैसे देकर चार्ज हो रहे मोबाइल, बिजली गुल से हुआ ये हाल

Sun, 19 Mar 2023 11:29 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बिजली गुल होने से परेशान महिलाओं ने भदऊं चुंगी रोड पर भी जाम लगाया। जिससे कैंट से मुगलसराय मार्ग पर आवागमन बाधित हुआ। 
विज्ञापन
1 of 7
पैसे देकर चार्ज हो रहे मोबाइल - फोटो : अमर उजाला
बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते वाराणसी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। कई गांवों में बीस से तीस घंटों से आपूर्ति ठप है। पीने को पानी भी नहीं मिल रहा। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में तो किसी प्रकार से काम चल जाता है लेकिन नगर में लोग एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। प्रशासन ने हड़ताल को देखते हुए जिले के सभी 33 बिजली उपकेंद्रों पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि राजस्व अधिकारियों के साथ पीडब्लूडी, आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को प्रभारी के रूप में तैनात किया है। बिजली विभाग की तकनीकी जानकारी न होने के कारण अधिकारी उपकेंद्रों पर मूकदर्शक बनकर बैठे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
बिजली गुल होने से परेशान महिलाओं ने भदऊं चुंगी रोड पर लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह होते ही लोगों का गुस्सा फूटा और लोग सड़कों पर आ गए। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
भदैनी बिजली उपकेंद्र के सामने जनता ने चक्काजाम कर दिया। 
 

4 of 7
भदऊं चुंगी रोड पर भी जाम - फोटो : अमर उजाला
बिजली गुल होने से परेशान महिलाओं ने भदऊं चुंगी रोड पर भी जाम लगाया। जिससे कैंट से मुगलसराय मार्ग पर आवागमन बाधित हुआ।
विज्ञापन

5 of 7
कुएं को सहारा बनाया - फोटो : अमर उजाला
 बिजली नहीं होने से पानी की भी समस्या बनी हुई है। उत्तरी ककरमत्ता और लल्लापुरा क्षेत्र में लोगों ने कुएं को सहारा बनाया।
विज्ञापन

6 of 7
स्नान करने तुलसी और अस्सी घाट पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बिजली ना रहने के कारण लोग स्नान करने तुलसी और अस्सी घाट पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पैसे देकर फोन चार्ज कर रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह क्षेत्र में नीलम वाटिका में लोग इन्वर्टर से मोबाइल चार्ज करवा रहें हैं। शुल्क 10 रुपये प्रति घंटा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें