फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज धरती पर उतरेंगे चांद सितारे, 15 लाख दीयों से अर्ध चंद्राकार गंगा घाटों पर दिखाई देगा अलौकिक दृश्य 

Mon, 30 Nov 2020 12:46 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
देव दीपावली की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी के स्वागत में 101 दीयों से लिखा गया वेलकम पीएम। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 नवंबर की वाराणसी यात्रा पर काशी के अर्ध चंद्राकार घाटों पर अलौकिक दृश्य दिखाई देगा। 84 घाटों पर 15 लाख से ज्यादा दीपक एक साथ जगमगाएंगे और पीएम मोदी क्रूज पर बैठकर देव दीपावली की दिव्य छटा का आनंद लेंगे। इससे पहले पीएम प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग देश को समर्पित करेंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 7
देव दीपावली की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी के स्वागत में 101 दीयों से लिखा गया वेलकम पीएम। - फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली के आयोजन के बाद वे सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो भी देखेंगे। कोराना संक्रमण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार नौ महीने बाद काशी आ रहे हैं। करीब साढ़े छह घंटे के प्रवास में पीएम मोदी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे और काशी विश्वनाथ धाम का भौतिक निरीक्षण कर प्रगति भी जानेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
पीएम के स्वागत के लिए सजे गंगा घाट - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी सोमवार को दोपहर 2.10 बजे वाराणसी पहुंचेंगे और रात 8.50 बजे तक यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से सीधे खजूरी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे।

4 of 7
गुरुपर्व गुरु नानक जयंती के मद्देनजर झालरों से सजा गुरुबाग स्थित गुरुद्वारा । - फोटो : अमर उजाला
यहां नेशनल हाईवे -19 हंडिया से राजातालाब खंड के सिक्सलेन परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद पीएम यहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। यहां से पीएम का हेलीकाप्टर डोमरी हेलीपैड पहुंचेगा और वहां से सीधे वे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पहुंचकर करीब आधे घंटे निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
गुरुपर्व गुरु नानक जयंती के मद्देनजर झालरों से सजा गुरुबाग स्थित गुरुद्वारा । - फोटो : अमर उजाला
राजघाट पर दीपोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद पीएम देव दीपावली पर घाटों पर मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। राजघाट से संत रविदास घाट तक दीपोत्सव को निहारने के बाद वे लंका से सारनाथ सड़क मार्ग से जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
देव दीपावली की पूर्व संध्या पर गंगा आरती का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो देखने के बाद सड़क मार्ग से ही वे बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पीएम मोदी के लोकार्पण के लिए तैयार नवनिर्मित राजातालाब-हंडिया सिक्सलेन परियोजना। - फोटो : अमर उजाला
राजघाट पर पीएम करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम पांच बजे राजघाट पर बने मंच से दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। गंगा पूजन के बाद पीएम पहला दीपक गंगा को समर्पित करेंगे। इसके बाद घाट पर पांच दीपक जलाकर देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे घाटों पर मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें