फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : काशी में देव दीपावली पर हो रही खास तैयारी, पहले नहीं देखा होगा ऐसा नजारा

Thu, 22 Nov 2018 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
काशी में कार्तिक पूर्णिमा पर 23 नवंबर को गंगा तटों पर आयोजित हो रहे देव दीपावली कार्यक्रम पर घाटों को दीपों से सजाए जाने के साथ ही सांस्कृतिक विरासतों और धरोहरों की भी झलक दिखेगी। तुलसी घाट पर इसकी तैयारी चल रही है। बनारस के साथ-साथ बहरीन से आए कलाकार अनिल कुमार ने कूंची से ही मणिकर्णिका, जलासेन, सिंधिया घाट आदि की अलौकिक आकृति उकेरी है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
प्रो. विजयनाथ मिश्रा के निर्देशन में चल रही कलाकार घाटों पर टहलते सैलानियों-दर्शनार्थियों के साथ ही गंगा आरती, मणिकर्णिका घाट पर जलती चिताओं का दृश्य उकेरने में लगे हैं। मिश्रा ने बताया कि इस बार काशी आओ प्रवासी पर 22 फीट ऊंचा लोगो आकर्षण का केंद्र होगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
वहीं सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो शुरू होने से पूर्व ही काशीवासी गंगा में लेजर लाइट की भव्यता देख सकेंगे। देव दीपावली पर गंगा में लेजर शो का आयोजन हो रहा है, जिसमें गंगा की लहरों पर गंगा की गाथा सुनाई जाएगी। पर्यटन विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। 

 

4 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
पहली बार गंगा में लेजर शो का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से राजघाट पर किया जाएगा। अस्सी घाट पर स्थाई और नियमित तौर पर लेजर शो की योजना बनाई है। योजना के मुताबिक अगले साल से बहुप्रतीक्षित लाइट एंड साउंड शो सारनाथ में शुरू किया जाएगा। प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले इसे हर सूरत में अंजाम दिया जाना है।

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
काशी में गंगा के 84 घाटों पर 23 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली के आयोजनों में अयोध्या और मथुरा की झलक दिखेगी। तीन किलोमीटर तक फैले अर्धचंद्राकार घाटों पर जगमगाते लाखों दीप अयोध्या में दीपावली की याद दिलाएंगे तो फूलों की विशेष सजावट से मथुरा की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मनोरम छटा का अहसास होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस बार सभी घाटों पर एक जैसी सजावट की जाएगी। देव दीपावली पर घाटों से लेकर प्रमुख स्थानों पर उत्सव जैसा माहौल बनाने के लिए राज्य सरकार ने पहली बार 50 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें