फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sowa Rigpa: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बन रहा अनूठा अस्पताल, प्राचीन चिकित्सा पद्धति से होगा उपचार

Mon, 22 Aug 2022 09:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
सोवा रिग्पा अस्पताल का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ में 93 करोड़ की लागत से अनूठा अस्पताल बन रहा है। सेमीनार, पढ़ाई, शोध और मरीजों का इलाज, तीनों चीजें एक साथ करने वाला ये देश में इकलौता इतना बड़ा सेंटर होगा। दिसंबर से इस अस्पताल का संचालन शुरू हो जाएगा। जिसके बाद एलोपैथ और होम्योपैथ की तरह लोग सोवा रिग्पा विधि से भी इलाज करा सकेंगे। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सारनाथ में सोवा रिग्पा अस्पताल बनाए जाने का काम तेजी से चल रहा है।

नौ मंजिला भवन और 100 बेड वाले इस अस्पताल में ओपीडी के साथ ही भर्ती की भी सुविधा होगी। मरीजों का तिब्बती चिकित्सा पद्धति से उपचार किया जाएगा। माना जाता है कि आयुर्वेद से मिलती-जुलती तिब्बती चिकित्सा पद्धति सोवा रिग्पा में असाध्य रोगों का इलाज संभव है। सारनाथ में सोवा रिग्पा अस्पताल के बनने से हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

2 of 6
सोवा रिग्पा अस्पताल का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में मार्च 2019 से ही बन रहे अस्पताल के पहले चरण का काम पूरा होने वाला है। अस्पताल की खासियत है कि इलाज के साथ शोध और पढ़ाई का काम भी नियमानुसार होगा। 47.5 करोड़ खर्च कर यहां चार मंजिल तक का निर्माण कार्य चल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
सोवा रिग्पा अस्पताल का मॉडल - फोटो : सोशल मीडिया।
यहां मरीजों के लिए ओपीडी के साथ ही वेटिंग हॉल, आईसीयू, इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर, क्लासरूम, लाइब्रेरी, म्यूजियम, लैब, नक्षत्रशाला भी बनाया गया है। परिसर में हेलीपैड का भी निर्माण होगा।  
 

4 of 6
सारनाथ - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ के कुलसचिव हिमांशु पांडेय के अनुसार सबसे पुरानी और प्रमाणिक चिकित्सा पद्धति का लाभ विदेशियों को भी मिलेगा। परिसर में एक हर्बल गार्डन भी बनाए जाने की तैयारी चल रही है। सोवा रिग्पा पद्धति से इलाज के लिए संस्था औषधियां भी खुद बनाती है।
विज्ञापन

5 of 6
सोवा रिग्पा चिकित्सा पद्धति - फोटो : सोशल मीडिया।
सोवा रिग्पा तिब्बत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। इसे भी दुनिया की सबसे पुरानी चिकित्सा पद्धतियों में गिना जाता है। सोवा रिग्पा को आमची के नाम से भी जाना जाता है और कई पश्चिमी देशों में इसे तिब्बतन मेडिसिन सिस्टम के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोवा रिग्पा चिकित्सा पद्धति न सिर्फ शारीरिक रोगों का निवारण करती है, बल्कि कई गंभीर मानसिक समस्याओं को दूर करती है। वहीं सोवा रिग्पा के बारे में यह भी मान्यताएं हैं कि इसकी मदद से कई लाइलाज बीमारियों का जड़ से इलाज किया जा सकता है। हालांकि, अभी इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं मिल पाई है।
पढ़ेंः शिवगंगा एक्सप्रेस से बनारस के ज्वेलर्स के एक करोड़ का जेवरात ले भागा बदमाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें