यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और बेसिक शिक्षा परिषद के हजारों स्कूलों में शनिवार से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई है। सरकारी स्कूलों में शैक्षिक सत्र के पहले दिन प्रवेश उत्सव मनाया गया। कहीं बच्चों को तिलक लगाया गया तो कहीं फूल देकर उनका स्वागत किया गया।
खुशी की बात ये है इस वर्ष बच्चों को किताबों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नए सत्र के शुरुआत से ही बच्चों को किताबें दी जा रही हैं। शनिवार से बच्चों ने कक्षाओं में किताबों के साथ प्रवेश किया। बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए नए शैक्षिक सत्र के साथ स्कूल चलो अभियान की शुरुआत भी की गई।