फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः जिस जगह पर मिला था बहन का शव, तीन दिन बाद वहीं मिली फुफेरे भाई की लाश

Sun, 03 Jun 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
1 of 8
ballia - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक ही स्थान पर तीन दिनों के अंतराल में दो शवों के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस को शुक्रवार को एक युवक का शव मिला। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि जहां पर पुलिस को युवक का शव मिला। तीन पहले इसी स्थान से एक युवती का शव मिला था। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 8
ballia - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को जो दोनों शव मिले, उनकी शिनाख्त करने पर पता चला दोनों रिश्ते में फूफेरे भाई-बहन थे। जिसको लेकर मामला और भी संगीन हो गया है। पुलिस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान पर रखकर जांच कर रही है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
बिहारी कहने पर हत्या की
मनियर थाना क्षेत्र के घोघा दह ताल के पास स्थित पुल के नीचे शुक्रवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव उतराया ग्रामीणों ने देखा। सूचन मिलने पर सीओ बांसडीह टीएन दुबे मौके पर पहुंचे। इसके बाद एएसपी विजयपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। मृतक के शरीर पर नीले रंग की शर्ट तथा काले रंग की पैंट थी। 

 

4 of 8
deadbody
पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी सूर्यप्रताप सिंह ने अपने पुत्र प्रिंस कुमार सिंह (30) के रूप में शिनाख्त की। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

 
विज्ञापन

5 of 8
demo pic
ज्ञात हो कि 29 मई को भी एक 18 वर्षीय युवती की लाश उसी पुल के नीचे मिली थी। जिसकी पहचान दुबहर थाना क्षेत्र के राजकुमार सिंह की पुत्री काजल के रूप में की गई थी। एक ही स्थान पर दो युवक-युवती का शव मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

  
विज्ञापन

6 of 8
Crime
मृतक प्रिंस रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट का निवासी था लेकिन बचपन से ही अपने ननिहाल दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर नई बस्ती ब्यासी में राजनारायण सिंह के यहां रहता था। प्रिंस व मृतक काजल के बीच फुफेरे भाई-बहन का रिश्ता था। ऐसी चर्चा है कि प्रिंस व काजल के बीच प्रेम संबंध था। 
 
विज्ञापन

7 of 8
up police

जिसकी जानकारी परिवारीजन को हुई तो उन्होंने दोनों को काफी समझा-बुझाया। ऐसे में काजल का शव 29 मई को मिलना और प्रिंस का शव एक जून को मिलना कई आशंकाओं की ओर इशारा करता है। काजल की सौतेली मां सुमिता सिंह की तहरीर पर ससुर राजनारायण सिंह, सास फूलेश्वरी देवी, देवर कौशल सिंह के विरूद्घ  नामजद तहरीर दिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज छानबीन में जुट गई। 

 
विज्ञापन

8 of 8
जेल
जिसमें मृतका का भाई विनीत कुमार सिंह व टेंपो चालक का नाम भी प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस ने ससुर राजनारायण सिंह,  भाई विनीत कुमार सिंह उर्फ गोलू, टेम्पो चालक मुन्ना यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि चाचा कौशल सिंह व दादी फुलेश्वरी देवी अभी फरार चल रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें