हमारी बहन गंगा चौधरी लापता है... कृपया उसे ढूंढने में हमारी मदद करें... - काशी चौधरी। ऐसे इश्तेहार इस वक्त काशी के गंगा घाटों और गलियों में चस्पा आपको जरूर नजर आ जाएंगे। इसे पढ़कर आपको एकबारगी ये लगे भी कि ये किसी के गुमशुदगी का इश्तहार है लेकिन ऐसा नहीं है। काशी पर बनी फिल्म के प्रमोशन का ये अनूठा तरीका है। फिल्म है ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
sharman joshi
- फोटो : self
फिल्म ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ में लीड रोल निभा रहे शरमन जोशी की बहन गंगा लापता हो जाती है। उसे ढूंढ़ने के लिए शरमन हर जगह जा रहे हैं। धीरज कुमार द्वारा निर्देशित इस थ्रिलर फिल्म में एक भाई अपनी उस बहन को ढूंढ रहा है, वहीं वह अपने अस्तित्व के लिए भी लड़ रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
sharman joshi
- फोटो : self
काशी जो कि डोम परिवार से हैं, उसकी बहन गंगा एक दिन कॉलेज से ही कहीं गुम हो जाती है। अपनी बहन को ढूंढने के लिए काशी को पुलिस थानों और कचहरी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। वहीं ऐश्वर्या दीवान इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू कर रही हैं। फिल्म में ऐश्वर्या का नाम देविना है। जो एक हाइप्रोफाइल जर्नलिस्ट है।
4 of 5
sharman joshi
- फोटो : self
फिल्म के कई डायलॉग ऐसे हैं जो सीधे काशी को छूते हैं। जैसे, ‘ये काशी है, यहां हर तरफ गंगा है’, ‘गंगा हर जगह से ओझल हो सकती है काशी से नहीं’, ‘अगर गंगा को कुछ हुआ तो महादेव की कसम ऐसा तांडव मचाएंगे, पूरी काशी को मसान बना देंगे’।
फिल्म का ट्रेलर भी लांच हो गया है जिसे सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। इस फिल्म में शरमन के अलावा मनोज जोशी, मनोज पाहवा, अखिलेंद्र मिश्रा और गोविंद नामदेव अहम किरदारों में हैं। ये फिल्म अगले महीने की 26 तारीख को रिलीज होने जा रही है।