फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने सराफा व्यापारी को लूटा, जब पीड़ित ने बताया बैग में यह था तो हैरान रह गए लोग

Tue, 02 Oct 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
बदमाशों ने सराफा व्यापारी का सरेराह बैग लूट लिया। इसके बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना से सहमे सराफा व्यापारी ने घरवालों को बताया। कुछ ही देर में घटना की सूचना पूरे शहर में फैल गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने जब बैग के अंदर के सामान के बारे में बताया तो लोग हैरान रह गए। घटना यूपी के मऊ की है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
firing - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के दानकबीर मुहल्ला निवासी पंकज स्वर्णकार का बेटा ओम अपने घर से बैग लेकर निकाला। कुछ ही दूर गया था कि एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने ओम को आतंकित करने के लिए हवाई फायरिंग कर उसका बैग छीन लिया और भाग निकले। 

 
विज्ञापन

3 of 5
लूट - फोटो : self
अप्रत्याशित रूप से घटी इस घटना से हतप्रभ ओम ने अपने घर वालों और पलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सीओ सिटी राजकुमार कोतवालके साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने ओम से घटना के बाबत विस्तृत जानकारी ली और अपराधियों को पकड़ने का भरोसा दिया। 
 

4 of 5
mau
ओम ने पुलिस को बताया कि यह तो संयोग था कि झोले में सोना चांदी नहीं डिटर्जेंट पाउडर के पैकेट थे। जब लोगों को बैग में डिटर्जेंट पाउडर होने की जानकारी मिली तो लोग हैरान हुए लेकिन सभी ने राहत की सांस ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी पुलिस
जिस तरह से भरी दोपहरी में भीड़ भाड़ वाले सघन इलाके में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया उससे लोगों खासकर व्यपारियों में रोष छा गया। इस बाबत सीओ सिटी का कहना है कि घटना में शामिल बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें