पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था का जायजा लेने सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया,कटिंग मेमोरियल मैदान में सभा का संबोधन और रात्रिभोज में भी लिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरे...
विज्ञापन
2 of 8
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था का जायजा लेने सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में पार्टीजनों के साथ बैठक की। उनसे यहां के विकास कार्यों का फीडबैक लिया। संगठन के कार्यों की जानकारी ली। कहा कि जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी केंद्र और राज्य सरकार की ओर संचालित योजनाओं और विकास कार्यों पर नजर रखें। बैठक में मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी और अनिल राजभर के अलावा लक्ष्मण आचार्य, उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी, पार्टी के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष शामिल हुए।
विज्ञापन
3 of 8
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने और प्रदेश के दो माह में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय से संबंधित विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन शुक्रवार को कटिंग मेमोरियल इंटर कालेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फीता काटकर किया। सभी 31 स्टॉलों को देखा। सूचना विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र और प्रदेश सरकार के लिए गए निर्णयों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विजिटर रजिस्टर पर सीएम ने गुड लिखकर प्रशंसा की।
4 of 8
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में शुक्रवार की शाम बाबतपुर एयरपोर्ट पर बड़ी चूक हुई। एनएसजी कमांडो के सुरक्षा घेरे को तोड़कर कुछ उत्साही कार्यकर्ता न सिर्फ सीएम की सफारी तक पहुंच गए बल्कि गेट खोलकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया, सेल्फी भी ली। पीछे से दौड़कर आए डीएम और एसएसपी ने स्थिति संभाली। कार्यकर्ताओं को नियंत्रित कर काफिला आगे बढ़वाया।
विज्ञापन
5 of 8
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के मद्देनजर सर्किट हाउस में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मुख्य द्वार समेत दो स्थानों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे। मंत्री, अफसर, नेता सभी को यहीं से होकर गुजरना था। पूर्वी और पश्चिमी राज्यपाल कक्ष में योगी रात्रि विश्राम करेंगे। इन दोनों कक्षों को विशेष सुरक्षा जांच के बाद शुक्रवार की दोपहर 12 बजे ही सील कर दिया गया। सर्किट हाउस में तैनात सभी कर्मचारियों के लिए परिचय पत्र जारी किए गए थे।
विज्ञापन
6 of 8
yogi adityanath
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ के सर्किट हाउस से कटिंग मेमोरियल मैदान तक पहुंचने में हुई देरी के कारण आमजन को शुक्रवार की शाम खासी परेशानी हुई। दरअसल, सर्किट हाउस से सीएम योगी को सात बजे कटिंग मेमोरियल मैदान में पहुंच जाना था। इसके मद्देनजर 6:45 बजे से ही नदेसर से पुलिस लाइन चौराहा तक पुलिस ने आवागमन पर पाबंदी लगा दी थी। मगर, सीएम योगी कटिंग मेमोरियल के मैदान में 7:35 बजे के लगभग पहुंचे।
विज्ञापन
7 of 8
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने वालों की सूची में नाम न होने से नाराज हिंदू युवा वाहिनी (हिंयुवा) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सर्किट हाउस के बाहर कुछ देर के लिए हंगामा कर दिया। जानकारी होने पर खेल, सूचना राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने डीएम से वार्ता की। इसके बाद मैदागिन स्थित गोरखनाथ मंदिर के महंत रामनाथ योगी और हिंयुवा नेता मनीष पांडेय का पास बनाया गया और उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया।