महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने आज भारत बंद का आहृवान किया है। इस दौरान वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में कांग्रेस के कार्यकर्ता सुबह से ही दुकानें बंद कराते नजर आए। सभी जगहों पर अलग-अलग तरह से प्रदर्शन भी किया जा रहा है। कोई चूल्हे पर खाना पकाकर तो कोई फूल देकर कर विरोध कर रहा है। कई जगहों पर खच्चर के साथ कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें....
विज्ञापन
2 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
10 दिनों के अंदर यह दूसरा मौका है जब भारत बंद का ऐलान हुआ है। कांग्रेस के भारत बंद का असर पूर्वांचल के अलग अलग जिलों में अलग अलग असर नजर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदीय क्षेत्र वाराणसी में लोग सड़क पर उतरे। शहर के हिस्सों में दुकानें खुली रहीं। कांग्रेस के भारत बंद का असर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में ज्यादा असर देखने को मिला।
विज्ञापन
3 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
वाराणसी के दालमंडी, नई सड़क, बेनियाबाग, भोजूवीर इत्यादी इलाकों में दुकानें बंद रहीं। वाराणसी के बाहरी हिस्सों में बंद का असर लगभग न के बराबर है। हांलांकि कुछ जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंद के लिए गांधीवादी तरीका अपनाया। गुलाब का फूल देकर दुकानें बंद करने का आह्वान किया।
4 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
यूपी के चंदौली जिले में सबसे अनोखा प्रर्दशन देखने को मिला। यहां कांग्रेस कार्यकर्ता खच्चरगाड़ी लेकर सड़क पर उतरे। इस पर गैस सिलेंडर लोड था। केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे। भारतबंद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलटऱ् मोड में है। अभी तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
5 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
बंदी को देखते हुए जगह-जगह पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किये गये थे। बलिया में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्त्ताओं ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बांसडीह में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने रिक्शा चलाया, जबकि बाकि अन्य नेता बैलगाड़ी से कस्बे में घुमकर दुकानों को बंद कराया।
विज्ञापन
6 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
गाजीपुर के मुहम्मदाबाद नगर में भारत बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इसी क्रम में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन हाल से जुलूस निकालकर दुकानों को बंद कराया।
विज्ञापन
7 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
सोनभद्र में भारत बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। राबर्ट्सगंज में पुलिस ने जुलूस निकालने के आरोप में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, माले नेता कलीम समेत करीब 10लोगों को गिरफ्तार कर ली। जिले के तीनों तहसीलों में सपा कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं। नाममात्र की दुकानें कुछ देर तक के लिए बंद हुईं। फिर खुल गई। सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स के साथ एडीएम, एएसपी, सोओ, एसडीएम भ्रमण करते रहे।
8 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
भदोही में कांग्रेस के जुलूस और प्रदर्शन तक सिमटा रहा कांग्रेस का बंद। कांग्रेस जनों ने जगह जगह निकाला जुलूस। हालांकि बाजार की दुकानें खुली रहीं। कुछ देर तक दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। बंद समर्थकों ने घूम घूम कर दुकानें बंद रखने का आग्रह किया। अब तक कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
9 of 10
varanasi
- फोटो : amar ujala
मिर्ज़ापुर जिले में भारत बंद का कोई खास असर नहीं दिखा। दिन में करीब 11 बजे सपा और कांग्रेस के नेताओं ने अलग अलग जुलुस लेकर बसनाही बाजार, वेस्लीगंज, डंकिन गंज आदि स्थानों पर दुकाने बंद कराई। कुछ देर तक तो दुकाने बंद रहीं लेकिन कुछ देर बाद फिर दुकानें खुल गईं। सपाइयों और कांग्रेसियों ने जगह जगह धरना प्रदर्शन भी किया।
इस दौरान वाराणसी और आसपास के अंचल सहित सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, चंदौली, मऊ, आजमगढ़, मीरजापुर, भदोही, जौनपुर में भारत बंद का थोड़ा बहुत असर नजर आया। एक तरफ दुकानों को बंद कराया जाता रहा दूसरी तरफ दुकानें फिर से खुलती रहे फिलहाल बंद का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।