फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें तस्वीरेंः स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देने को नेपाली राजदूत ने काशी में लगायी झाड़ू

Thu, 11 May 2017 10:39 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
jhadu - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छ भारत अभियान में देश के लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और अपने तरीके से इस महाअभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किए हुए हैं। भारत में नेपाल के उप राजदूत कृष्ण प्रसाद ढकाल ने बुधवार को ललिता घाट स्थित नेपाली मंदिर पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 5
jhadu - फोटो : अमर उजाला
सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो वहां के व्यवस्थापकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उप राजदूत ने विधि विधान से मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद वह पास ही मौजूद वृद्धाश्रम में गए जहां बुजुर्ग महिलाओं से उनका हाल चाल जाना और जरूरत आदि के बारे में जाना। 
विज्ञापन

3 of 5
jh - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सफाई का कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। उप राजदूत के साथ ही टूरिजम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित कई लोगों ने सफाई में हिस्सा लिया।

4 of 5
jhadu - फोटो : अमर उजाला
उप राजदू ने कहा की भरतीय सरकार और भारत देश की जनता ने जो अभियान शुरू किया है वह सराहनीय है। उनके इस अभियान को सम्मान देने के लिए हमने यह सफाई अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jhadu - फोटो : अमर उजाला
यह नेपाली मंदिर और इसमें विराजमान पशुपतिनाथ भारत में नेपाल की संस्कृति को दर्शाते रहे हैं। उक्त बातें सफाई अभियान के बाद उप राजदूत ने कही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें