फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS : सूली पर चढ़े प्रभु यीशु तो रोया हर वो शख्स जो था वहां मौजूद

Fri, 30 Mar 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
good friday - फोटो : अमर उजाला
कैंटोंमेंट स्थित सेंट मेरीज कैथड्रल चर्च में क्रूज यात्रा निकाली गई जिसमें प्रभु यीशु को क्रूज पर चढ़ाए जाने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया। यीशु को जो अमानवीय यातनाएं दी गईं थी उसका चित्रण देख लोग सहम उठे। वहां मौजूद हर शख्स की आंख से आंसू छलक उठा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 7
good friday - फोटो : अमर उजाला
शांति और प्रेम के लिए प्रभु यीशु के बलिदान को मसीही समुदाय ने गुड फ्राइडे के तौर पर याद किया। शुक्रवार को गुड फ्राइडे का पर्व बेहद श्रद्धा भाव के साथ सभी गिरजाघरों में मनाया गया। मसीही समुदाय ने प्रभु यीशु के सूली पर चढ़ाए जाने के गम में दिन भर का उपवास रखा और उनके संदेशों को आत्मसात किया।
विज्ञापन

3 of 7
good friday - फोटो : अमर उजाला
गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को कैंटोंमेंट स्थित सेंट मेरीज कैथड्रल चर्च में क्रूज यात्रा निकाली गई जिसमें प्रभु यीशु को क्रूज पर चढ़ाए जाने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया। बिशप फादर यूजीन जोसेफ ने विशेष प्रार्थना की। 

4 of 7
good friday - फोटो : अमर उजाला
गुड फ्राइडे पर वाराणसी के गिरिजाघरों में बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग एकत्रित हुए । सूली पर चढ़े प्रभु ईसा मसीह को देख अनुयायों की आंखे छलक उठी। प्रभु यीशु पर की गई यातनाओं की दासतां सुन दर्द दुगना हो गया। चर्चों में विशेष प्रार्थना के साथ क्रूज आराधना की गई और जुलूस निकले।
विज्ञापन

5 of 7
good friday - फोटो : अमर उजाला
आज से 2000 साल पहले यीशु मसीह ने लोगों को सही राह दिखाने की पहल की थी, जो यहूदियों के कट्टरपंथी धर्मगुरुओं को बिल्कुल भी सहन नहीं हुआ और उन्होंने इसी वजह से यीशु मसीह का विरोध किया। धर्मगुरुओं को यीशु में मसीहा वाली कोई बात नजर नहीं आ रही थी, इसलिए कट्टरपंथी धर्मगुरुओं ने इस बात की शिकायत रोमन गवर्नर पिलातुस से की। जिसके बाद पिलातुस ने यीशु को सूली पर चढ़ाने की सजा सुनाई। 
विज्ञापन

6 of 7
jesus - फोटो : अमर उजाला
क्या आपको पता है इस दिन को  गुड फ्राइडे क्यों कहा जाता है क्योंकि इस दिन यीशु ने लोगों की भलाई के लिए अपनी जान दे दी थी और इस दिन शुक्रवार था। इसलिए इस दिन को गुड फ्राइडे का नाम दिया गया। इस दिन को शोक दिवस की तरह मनाया जाता है। यह अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से हमेशा अप्रैल के महीने में पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
good friday - फोटो : अमर उजाला
बाइबिल के मुताबिक यह दिन ईसाईयों के लिए बेहद खास है। यह त्यौहार पवित्र सप्ताह के दौरान मनाया जाता है। जो ईस्टर सन्डे से पहले पड़ने वाले शुक्रवार को आता है। शुक्रवार को सूली पर लटाकाए जाने के बाद उनकी मौत हो गई थी लेकिन अपनी मौत के तीन दिन बाद ईसा मसीह फिर जीवित हो उठे और उस दिन रविवार था। इस दिन को ईस्टर संडे कहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें