फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: सावन के तीसरे सोमवार पर विश्वनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, दोपहर तक डेढ़ लाख ने किए दर्शन

Mon, 05 Aug 2024 08:25 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी विश्वनाथ धाम में सावन के तीसरे सोमवार पर भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु रात से ही कतार में लगकर बाबा का दर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन को लगी भक्तों की कतार - फोटो : उज्जवल गुप्ता
सावन के तीसरे सोमवार पर महादेव की नगरी काशी में महादेव के दर्शन को विश्वनाथ धाम में बाब भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। मंगला आरती के बाद काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार का पट खुला तो श्रद्धालुओं की खुशी देखते ही बन रही थी। विश्वनाथ धाम हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज रहा है। चप्पे-चप्पे की चौकसी के बीच रेड कार्पेट से होकर भक्तों के दर्शन-पूजन का सिलसिला सुबह से जारी है। धाम तक श्रद्धालुओं को पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर लंबा रेड कार्पेट बिछाया गया है। दोपहर 12 बजे तक धाम में एक लाख 50 हजार 450 भक्तों ने हाजिरी लगाई। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए लगी भक्तों की कतार - फोटो : उज्जवल गुप्ता
ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री काशी विश्वनाथ की झांकी का दर्शन करने के लिए देश भर से शिवभक्त पहुंचे हैं। रात से ही कतार में खड़े होकर श्रद्धालु बाबा का दर्शन करने के लिए आतुर दिखे।
विज्ञापन

3 of 5
kashi vishwanath dham - फोटो : मंदिर प्रशासन
बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए गोदौलिया से ही भक्तों का रेला उमड़ा है। विभिन्न शहरों से काशी पहुंचे कावड़िया हर- हर महादेव के उद्घोष के साथ बाबा दरबार की ओर बढ़ रहे हैं। 

4 of 5
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंच रहे भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह- जगह पुलिस व प्रशासन की टीमें ग्शत कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
बाबा काशी विश्वनाथ सावन के सोमवार पर अलग-अलग स्वरूप में दर्शन हो रहे हैं। पहले सोमवार पर बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा का श्रृंगार, दूसरे सोमवार को गौरी-शंकर स्वरूप में श्रृंगार, तीसरे सोमवार को अमृत वर्षा श्रृंगार हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें