Sara Ali Khan In Varanasi : सारा अली खान शनिवार को गंगा आरती में शामिल हुईं। उन्होंने गंगा आरती में शामिल होकर पूजन किया। बोलीं- यहां आकर मुझे अच्छा लगता है।
फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान शनिवार को काशी पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन- पूजन किए। इसके बाद शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होकर सारा ने मां गंगा का पूजन- अर्चन किया। गंगा आरती के दौरान वे काफी उत्साहित दिखीं।
विज्ञापन
2 of 5
गंगा आरती में शामिल हुईं सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
सारा अली खान ने कहा कि दशाश्वमेध घाट पर होने वाली ये गंगा आरती अपनी भव्यता, घंटियों और ढोल की आवाज और मंत्रों के उच्चारण के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। मुझे यहां आना अच्छा लगता है। इस बीच मां गंगा की आरती में शामिल श्रद्धालु अपने बीच सारा अली खान को देख काफी उत्साहित रहे।
विज्ञापन
3 of 5
गंगा आरती
- फोटो : अमर उजाला
सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ कई बार दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने मार्च 2020 में भी वाराणसी का दौरा किया था और उस समय मां के साथ घाट पर आरती का आनंद लिया था।
4 of 5
गंगा आरती में शामिल हुईं सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मां गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण इस समय मां गंगा की आरती गंगा सेवा निधि कार्यालय के छत पर संपन्न हो रही है।
सारा अली खान का किया गया स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
गंगा सेवा निधि अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव सुरजीत सिंह, सचिव हनुमान यादव द्वारा अभिनेत्री सारा अली खान का अंगवस्त्र, प्रसाद देकर स्वागत किया गया।