Moradabad Crime News: डूडा संविदाकर्मी हर्षित की हत्या पांच लाख रुपये वापस न करने के विवाद में हुई। हर्षित ने दिल्ली रोड पर दुकान दिलाने के नाम पर अभिषेक से रुपये लिए थे। दुकान न मिलने पर पंचायत में विवाद बढ़ गया। शराब पार्टी के दौरान भी झगड़ा हुआ। उसी रात आरोपियों ने पीछा कर नया मुरादाबाद में उसके घर के पास घेरकर गोली मार दी।
विज्ञापन
1 of 9
मुरादाबाद में हर्षित की गोली मारकर हत्या। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
करीब चार माह पहले हर्षित ने दिल्ली रोड पर दुकान दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ले लिए थे लेकिन दुकान नहीं मिली थी। इसी बात को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी लेकिन अभिषेक ने उस पर रुपये वापस करने के लिए दबाव बनाया तो हर्षित टालमटोल कर रहा था। नया मुरादाबाद में ही सभी ने एक साथ शराब पी थी।
विज्ञापन
2 of 9
मुरादाबाद में हर्षित में गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। साथ में मौजूद लोगों ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया था। अभिषेक और उसके साथी चले गए थे। इसके बाद हर्षित अपने साथी आकाश मिश्रा के साथ कार में मौजूद था। दो बजे उसे छोड़ने चला गया था। लाइनपार से आते समय आरोपी हर्षित के पीछे लग गए थे। नया मुरादाबाद में घर के पास पहुंचकर उसे घेर लिया और गोली मार दी।
विज्ञापन
3 of 9
मुरादाबाद में हर्षित में गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
साझे में फर्म चलाते हैं तीन आरोपी
डूडा संविदाकर्मी की हत्या करने वाले तीन आरोपी अभिषेक सैनी, मो. वासित और शुभम ठाकुर साझे में फर्म चलाते हैं जहां कागज तैयार किया जाता है। फर्म के गोदाम में राजेश पांडेय नौकरी करता और अनमोल शुभम का दोस्त है। घटना वाली रात सभी साथ थे। इन लोगों की योजना थी कि दुकान इन्हें मिल जाएगी तो राजेश पांडेय और अनमोल से दुकान चलवाएंगे लेकिन दुकानें नहीं मिलने के कारण इनका प्लान फेल हो गया था।
4 of 9
मुरादाबाद में हर्षित में गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ में पांच हत्यारोपी किए गए गिरफ्तार
नया मुरादाबाद में डूडा के संविदाकर्मी हर्षित की हत्या नगर निगम की दुकान दिलाने के नाम पर ली गई पांच लाख रुपये की रकम के विवाद में की गई थी। शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में पांच आरोपी अभिषेक सैनी, शुभम ठाकुर, मो. वासित, अनमोल जाटव और राहुल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया।
मुरादाबाद में हर्षित की गोली मारकर हत्या। गमगीन परिजन और मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
शुभम और मो. वासित के पैर में गोली लगी है। पूछताछ में हत्यारोपियों ने कबूला है कि हर्षित ठाकुर ने नगर निगम में दुकान दिलाने के लिए अभिषेक सैनी से पांच लाख रुपये ले लिए थे लेकिन उसे दुकान नहीं मिली। हर्षित रकम वापस नहीं कर रहा था। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला के नया मुरादाबाद सेक्टर-10 निवासी महेंद्र सिंह इकलौता बेटा हर्षित ठाकुर डूडा में संविदाकर्मी था।
विज्ञापन
6 of 9
मुरादाबाद में हर्षित की गोली मारकर हत्या। गमगीन परिजन और मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात वह अपने दोस्त आकाश मिश्रा को उसके घर प्रकाश नगर लाइनपार में छोड़कर घर लौट रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से करीब 100 मीटर दूर खड़ी वर्ना कार में डाइविंग सीट पर हर्षित की लाश मिली थी। उसे गर्दन के पास गोली मारी गई थी। इसके बाद पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला कि हमलावर कार से आए और ओवरटेक कर पहले लोहे की रॉड से हर्षित की कार के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
7 of 9
मुरादाबाद में हर्षित की गोली मारकर हत्या। गमगीन परिजन और मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी। फुटेज से हमलावरों की पहचान हो गई थी। शुक्रवार रात पुलिस टीमें नया मुरादाबाद में मौजूद थीं। इसी दौरान कार सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो कार सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने कार घेर ली। इसी बीच बदमाश कार से उतरकर भागने लगे।
8 of 9
मुरादाबाद में हर्षित की गोली मारकर हत्या। गमगीन परिजन और मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
तब पुलिस ने शुभम ठाकुर और मो. वासित के पैर में गोली कर गिरफ्तार कर लिया जबकि घेराबंदी कर अभिषेक सैनी, अनमोल जाटव, राहुल ठाकुर को दबोच लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि हर्षित ठाकुर ने अभिषेक से पांच लाख रुपये दुकान दिलाने के नाम पर लिए थे लेकिन दुकान न मिलने पर रुपये वापस नहीं कर रहा था।
मुरादाबाद में हर्षित की गोली मारकर हत्या। गमगीन परिजन और मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इसी बाद को लेकर विवाद हुआ था जिसमें उसकी हत्या की गई है। एसपी सिटी ने बताया कि बुद्धि विहार निवासी शुभम ठाकुर और असालतपुरा निवासी मो. वासित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मझोला के गायत्री नगर निवासी अभिषेक सैनी, खुशहालपुर निवासी अनमोल जाटव, शाहजहांपुर जिले के कस्बा बंडा निवासी राहुल पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। राहुल पांडेय शुभम ठाकुर के गोदाम में रहता है।