फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने घाट पुल के उद्घाटन की ‘नौटंकी’, सपा नेता के बेटे ने फीता काटा

Sun, 17 Sep 2017 10:31 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
ribbon - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में नवनिर्मित रामनगर-सामनेघाट पुल पर शनिवार को उद्घाटन की ‘नौटंकी’ ने कुछ देर के लिए सियासी हलचल मचा दी। इस  पुल का लोकार्पण पीएम मोदी द्वारा 23 सितंबर को प्रस्तावित है। इस पुल के लेकर वाराणसी में शनिवार को कुछ देर के लिए सियासी हलचल तेज हो गई। आगे की स्लाइड्स में देखें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ribbon - फोटो : अमर उजाला
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश फौजी के बेटे अजय यादव ने पुल पर नारियल फोड़ने के बाद फीता काटा और आसपास के लोगों को बुलाकर इसके उद्घाटन की घोषणा कर दी। 
विज्ञापन

3 of 7
ribbon - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कुछ समर्थक भी वहां मौजूद थे। सामनेघाट पुल का उद्घाटन 23 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।

4 of 7
ribbon - फोटो : अमर उजाला
अजय का कहना था कि पुल का काम अखिलेश यादव की सरकार ने कराया और अब योगी आदित्यनाथ की सरकार इसका उद्घाटन करे यह स्वीकार नहीं है। हालांकि अजय के इस हरकत की जानकारी पिता सतीश फौजी को भी नहीं थी। 
विज्ञापन

5 of 7
वाराणसी-रामनगर को जोड़ने वाला सामनेघाट पुल - फोटो : अमर उजाला
पूछने पर सतीश फौजी ने बताया कि आठ महीने पूर्व बेटा एक हादसे का शिकार हुआ था। कुछ दिनों तक कोमा में था। अब भी वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं है। उसने क्या किया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
2007 से बन रहा था पुल, 10 साल में हुआ बनकर तैयार - फोटो : अमर उजाला
वहीं सपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि अजय यादव के कृत्य से पार्टी का कोई वास्ता नहीं है। पार्टी ऐसे काम का समर्थन नहीं करती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ribboin - फोटो : अमर उजाला
उधर, डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें