सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं। इसके साथ ही कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं। ऐसा ही एक मैसेज सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हुआ जिसके बाद बनारस में हड़कंप मच गया। मैसेज में कहा गया था कि बाबतपुर एयरपोर्ट पर दुर्घटना हुआ है और चार पांच तस्वीरें भी शेयर की गई थी। हालांकि इनका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं था। आगे की स्लाइड्स में देखें.....
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : self
सोशल मीडिया पर अक्सर यूजर्स बिना सच्चाई जाने कुछ भी शेयर करने लगते हैं। पिछले कुछ महीनों में यूजर्स द्वारा बिना जानकारी शेयर किए गए कई फोटोज और कंटेंट काफी वायरल हुए हैं। हालांकि इनका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं था। बुधवार को वाराणसी में इसी तरह का एक फर्जी संदेश सोशल साइट पर तेजी से वायरल हुआ। व्हाट्सएप्प पर वायरल हुए इस फर्जी संदेश में लिखा हुआ था कि आज बाबतपुर में जहाज न उड़ पाने की वजह से अपना बोर्डर तोड़कर बाहर रोड पर आ गया।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : self
इस अफवाह के साथ पांच फोटो भी वायरल हुए, जिनमें दिख रहा था कि एक विमान दीवार से टकरा गया है। जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यह तस्वीरें राजस्थान के श्रीगंगानगर की है। ऐसा हादसा यहां सात अगस्त 2018 को हुआ था। इस दिन सुप्रीम एयरलाइंस का एक विमान रन-वे से फिसल गया था।
4 of 5
varanasi
- फोटो : self
लैंडिंग के वक्त हुए इस हादसे के समय विमान में दो पायलट और सात यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद सभी सुरक्षित थे। एयरलाइन्स की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि बर्ड हिट की वजह से यह हादसा हुआ था। प्रकरण की जांच डीजीसीए को सौंपी गई थी।
सोशल साइट का उपयोग लोग अलग- अलग तरह से करते हैं। कुछ लोग इस मनोरंजन के तौर पर लेते हैं तो कुछ लोग मनोरंजन के लिए करते हैं तो कुछ लोग यहां साझा होने वाले संदेश को लेकर बेहद संजीदा रहते हैं। फर्जी संदेश कभी-कभी परेशानी का सबब भी बना है