फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के मंदिरों में हो रही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Thu, 16 Aug 2018 03:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक बनी हुई है। धर्म की नगरी काशी में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना- सभाएं हो रही है। काशी में भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व प्रधानमंत्री के समर्थक मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें... 
 
विज्ञापन

2 of 6
अटल बिहारी वाजपेयी

एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री की हालत पिछले 24 घंटे में ज्यादा खराब हुई है। जिसके बाद पूरे देश में मायूसी और घबराहट है। सभी अपने अपने तरीकों से पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस समय पूर्व प्रधानमंत्री को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। एम्से में नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक बताई जा रही है। ऐसे में पूरा देश उनके स्वास्थ्य की कामना कर रहा है। काशी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महामृत्युंजय मंत्र के साथ भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया। इसके साथ ही भगवान से यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

 

4 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मलदहिया स्थित पंचवटी मंदिर में अटल बिहारी बाजपेयी के स्वास्थ्य को ले कर भाजपा कार्यकर्ताओं हवन पूजन कर रहे हैं।  श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन पूजन करने पहुंचे वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सिर्फ राजनीतिक नेता नहीं है। वह संपूर्ण भारत की जनमानस के चहेते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वह एक ऐसे राजनेता हैं, जिनको प्रत्येक दल के नेता ने अपना माना यहां तक की कम्युनिस्ट विचारधारा के लोगों ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के संदर्भ में कभी कोई विपरीत बात नहीं की। इसलिए वह सभी लोगों के प्रिय हैं और हम लोग भगवान से प्रार्थना करते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मलदहिया स्थित श्री साईं बाबा मंदिर में साईं बाबा की आरती के दौरान अटल जी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें