विश्वविद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति सहित अन्य नियुक्तियों में आरक्षण का पालन न होने के विरोध में मंगलवार को वाराणसी में आरक्षण बचाओ पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़ ने आरक्षण का पालन न करने वालों के खिलाफ नारेबाजी की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 5
padyatra
- फोटो : अमर उजाला
नरिया से पीएम संसदीय कार्यालय पर ज्ञापन देने जा रहे लोगों को पुलिस से पद्मश्री चौराहे पर ही रोक लिया, जहां उनकी नोंकझोंक हुई और जिला प्रशासन ने उनसे ज्ञापन ले लिया। जिससे पदयात्रा में शामिल लोग पीएम संसदीय कार्यालय तक नहीं जा सके।
विज्ञापन
3 of 5
padyatra
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों की ओर से नरिया चौराहे से सुबह 11 बजे से निकली पदयात्रा बीएचयू सिंह द्वार, रविदास गेट, रविंद्रपुरी होते हुए पीएम संसदीय कार्यालय के लिए निकली।
4 of 5
padyatra
- फोटो : self
पीएम को भेजे गए ज्ञापन में यह बताया कि विश्वविद्यालयों में होने वाली नियुक्तियों में आरक्षण का पालन नहीं किया जा रहा है। आरक्षण की व्यवस्था को हर हाल में लागू करना चाहिए, जिससे कि कोई नुकसान न हो। इसके अलावा प्रमोशन में भी आरक्षण की अनदेखी की जा रही है।
पदयात्रा के माध्यम से लोगों ने सेंट्रल यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट रिजर्वेशन एक्ट बनाने की मांग की। इस दौरान आनंद बिहारी सिंह, अनूप राजभर, कमल पटेल, निराला प्रजापति, सुशील कश्यप, कौशल, डॉ. भावना पटेल, मिथिलेश आदि मौजूद रहे।