फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से गांव तक बारिश: कई इलाकों में सड़क पर घुटने तक पानी, दोपहिया घसीट कर ले रहे लोग; राह चलना मुश्किल

Thu, 03 Sep 2026 06:12 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में हुई बारिश से शहर से गांव तक जलभराव की स्थिति बन गई। गोदौलिया, कज्जाकपुरा और नईसड़क इलाके में सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कई मार्गों पर लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। लगातार बारिश से निचले इलाकों में भी लोगों की मुसीबत बढ़ गई।
विज्ञापन
1 of 6
चाैकाघाट में बारिश के बाद जलभराव। - फोटो : संवाद
पिछले तीन-चार दिन से रूकरूक कर हो रही बारिश का असर आम जनजीवन पर पड़ने लगा है। स्थिति यह है कि शहर से लेकर गांव तक इतना पानी भर गया कि लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया। सबसे अधिक परेशानी कज्जाकपुरा, जैतपुरा, नईसड़क, गोदौलिया, गिरजाघर आदि जगहों पर रही। यहां घुटने तक पानी लगा रहा। इस वजह से दो पहिया वाहन कई लोगों के बंद हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
वाराणसी में जलभराव के बीच राहगीर। - फोटो : संवाद
बुधवार को सुबह से लेकर रात तक शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बारिश कहीं हल्की तो कुछ इलाकों में तेज हुई। दोपहर में बहुत से स्कूली बच्चे भी बारिश में भीगते घर जाते नजर आए। उधर, बीएचयू अस्पताल कैंपस में मंगलवार की देर रात हुई बारिश से इमरजेंसी जाने वाले रास्ते पर भी घुटने तक पानी लगने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

3 of 6
साइलेंसर में पानी चले जाने से हुई परेशानी। - फोटो : संवाद
शहर में बनारस स्टेशन के सामने इतना पानी भरा रहा कि दोपहर में करीब 12 बजे एक बाइक सवार सड़क के बीच से गुजर रही रेल पटरी पर गिर गया। इसके अलावा कज्जाकपुरा, चांदपुर, दुर्गाकुंड, नई सड़क, सामनेघाट, नवाबगंज, शिवाजीनगर काॅलोनी, कैंट रेलवे स्टेशन कैंपस, महमूरगंज आदि जगहों पर पानी जमा होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। लहरतारा स्थित आकाश बिल्डर्स सोसाइटी कैंपस में रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया। इस वजह से लोगों को बाहर निकलने में भी मुसीबत हुई।

4 of 6
जलभराव के बीच जाते राहगीर। - फोटो : संवाद
बीएचयू गेट पर पंप लगाकर निकाला गया पानी
बीएचयू के मुख्य द्वार के साथ ही अस्पताल परिसर में मंगलवार की रात में बारिश के बाद जलभराव होने से मरीजों, तीमारदारों सहित अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मेन गेट पर भी पानी ज्यादा भरा रहा। इस कारण दो पहिया, ई रिक्शा आदि से जाने वाले लोग परेशान हो गए। देर रात आनन फानन में बीएचयू प्रशासन ने दो पंप लगवाकर पानी निकलवाया।
विज्ञापन

5 of 6
बारिश के बाद जलभराव से परेशानी। - फोटो : संवाद
औसत से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम हो गया अधिकतम तापमान
पिछले तीन चार दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इस बीच हवा में नमी भी बढ़ गई है। अचानक मौसम में होने वाले इस बदलाव का ही असर है कि बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से 4.2 डिग्री सेल्सियस गिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बारिश के बाद जलभराव के बीच वाहन। - फोटो : संवाद
यह 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उधर न्यूनतम तापमान भी 0.6 डिग्री सेल्सियस कम होकर 25.4 पर पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि अगले तीन-चार दिन तक मौसम के इसी तरह बने रहने के आसार हैं। इस सप्ताह हल्की से तेज बारिश का क्रम अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें