फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में पकड़े गए इनामी बदमाश की थी 12 गर्लफ्रेंड, आगे की कहानी हैरान कर देने वाली

Wed, 29 Aug 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
बनारस में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक ऐसे इनामी बदमाश को पकड़ा है, जिसने 12 गर्लफ्रेंड बना रखी थीं। इस बदमाश के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट, बलवा सहित अन्य आरोपों में नौ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
विज्ञापन

2 of 5
दो साल से वांछित था, मंडुवाडीह थाने से घोषित था इनाम - फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार रविवार आधीरात को पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान जेपी मेहता तिराहा के समीप बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो उनमें से एक ने फायरिंग कर दी। हल्की मुठभेड़ के बाद कैंट पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश मिर्जापुर के चुनार थाना के सोनवरसा निवासी कार्तिक प्रकाश सिंह उर्फ गोपाल को गिरफ्तार किया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मोबाइल वीडियो, एमएमएस - फोटो : फाइल फोटो
कार्तिक के साथ उसका साथी नरिया का राहुल गौड़ भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस, 4500 रुपया, मोबाइल और बाइक बरामद कर सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया। कार्तिक और राहुल नरिया निवासी अपने दोस्त अमित सिंह से मिलने जा रहे थे। कार्तिक 2016 से वांछित था और मंडुवाडीह थाने से उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। 

 

4 of 5
demo pic
पूछताछ में पता चला कि कार्तिक बीसीए करने के लिए वाराणसी आया था लेकिन अपराधियों के संपर्क में आकर अपराध करने लगा। पुलिस के अनुसार इस गिरोह का सरगना ककरमत्ता निवासी प्रवीण मिश्रा है, जबकि सदस्य के तौर पर अमित सिंह और शहजादे चिह्नित हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी पुलिस
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कार्तिक का मोबाइल खंगालने पर पता लगा कि उसने झांसा देकर 12 गर्ल फ्रेंड बना रखी हैं। गर्ल फ्रेंड की अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर वह उन्हें ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठता था। सभी गर्लफ्रेंड अच्छे घरों से हैं। पूछताछ में कार्तिक ने माना कि तीन युवतियों को छोड़कर बाकी नौ के वह नियमित संपर्क में रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें