फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी शंखनाद के पहले वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, काशीवासियों को दिए 3382 करोड़ के तोहफे

Wed, 20 Feb 2019 10:27 AM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
Varanasi पहुंचे PM Modi ने काशी को दिए ये बड़े तोहफे - फोटो : self
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) 19 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 18वें दौरे पर आए थे। बनारस में 39 परियोजनाओं का लोकार्पण और सात परियोजनाओं का शिलान्यास किए। 3382 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने के बाद पीएम औढ़े गांव में जनसभा को संबोधित किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परियोजनाएं लोकार्पण और शिलान्यास के तीन दिन बाद पूरी तरह से संचालित हो जाएंगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 9
varanasi - फोटो : amar ujala
वाराणसी को पीएम मोदी ने दीं ये सौगातें : महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर -1000 करोड़ रुपये, होमी भाभा कैंसर अस्पताल, लहरतारा -140 करोड़ रुपये, कैंट पर लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ी -1.6 करोड़, बीएचयू केंद्रीय अन्वेषण केंद्र -73 करोड़ रुपये, ईएसआईसी हास्पिटल पांडेयपुर -53 करोड़ रुपये, पशु चिकित्सालय -5.6 करोड़ रुपये, आसरा आवास योजना ऐढ़े -2.43, गोइठहां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट -217 करोड़ रुपये, काशी इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर -173 करोड़ रुपये, तीन घाटों का पुनरस्थापन कार्य -1.34 करोड़, पेयजल आपूर्ति योजना फेज-1 -139 करोड़ रुपये, पंचकोशी मार्ग चौड़ीकरण -35 करोड़ रुपये, हेरिटेज लाइट -15 करोड़ रुपये, आभासी संग्रहालय मानमहल -11 करोड़ रुपये, विजया सिनेमा से लंका मार्ग -4.34 करोड़ रुपये, स्मार्ट सिटी के तहत तीन पार्कों का सुंदरीकरण -3.32 करोड़ रुपये का लोकार्पण किया है। 
विज्ञापन

3 of 9
twin rail engine - फोटो : amar ujala
वहीं, आसरा आवास योजना सरायडंगरी -2.45 करोड़ रुपये, आश्रय गृह योजना सिकरौल -1.18 करोड़ रुपये, आसरा योजना बजरडीहा -1.07 करोड़ रुपये, नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर -3.89 करोड़ रुपये, लोहता-भदोही डबलिंग और भदोही जंघई डबलिंग -359 करोड़ रुपये, जेएनएनआरएमयू अंतर्गत पेयजल संपूर्ति योजना प्रायरिटी-2 (ट्रांस वरुणा) -268.38 करोड़, डेडिकेशन आफ रेलवे इलेक्ट्र्रिफिकेशन ऑफ वाराणसी-इलाहाबाद सेक्शन -227 करोड़, चार लाख लीटर दैनिक क्षमता का डेयरी फूड प्रोजेक्ट -149 करोड़, वाराणसी सिट-मंडुवाडीह स्टेशन डबलिंग -50 करोड़, मंडुवाडीह सेकेंड एंट्री, वाशिंग पिट, कोच गाइडेंस सिस्टम -44.8 करोड़ रुपये की लागत से तैयार परियोजनाओं को जनता के लिए दिए।

4 of 9
- फोटो : amar ujala
सुपर कंप्यूटिंग सेंटर आईआईटी बीएचयू -32.5 करोड़, अमृत योजना के तहत शहर के पांच जोन में पेयजल गृह संयोजन -29.70 करोड़, कैंट रेलवे स्टेशन के पांच प्लेटफार्मों पर यात्री सुविधा विस्तार -26 करोड़, भोजूबीर-सिंधोरा मार्ग चौड़ीकरण -19.27 करोड़, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत कार्य -17.13 करोड़, आश्रम पद्धति विद्यालय -10.36 करोड़, हवाई अड्डा परिसर में सोलर प्लांट -9.2 करोड़, कैंट पर सोलर प्लांट -9 करोड़, दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पांडेयपुर का उच्चीकरण -8.14 करोड़, कैंट रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक रनिंग रूम -7.3 करोड़, आशापुर से म्यूजियम मार्ग का चौड़ीकरण -6.8 करोड़, वरुणापुल से लहुराबीर मार्ग सुधार कार्य -3.32 करोड़, आसरा आवास योजना अकथा -2.51 का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

5 of 9
hospital - फोटो : amar ujala
इन योजनाओं का किया शिलान्यास : वाराणसी सिटी-सारनाथ रेलवे स्टेशन के मध्य उपरिगामी सेतु -62.68 करोड़, कैंट रेलवे स्टेशन पर 10 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज -25.50 करोड़, लेहता कार्ड लाइन और मालगाड़ी की शिवपुर पासिंग लाइन -21 करोड़, संत रविदास जन्मस्थली विकास परियोजना -50 करोड़ रुपये, कान्हा पशु आश्रय योजना के तहत शहंशाहपुर में काजी हाउस -6 करोड़ रुपये, बृहद गो संरक्षण केंद्र पिंडरा -1.20 करोड़ रुपये, सेवापुरी में राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास किया। 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : amar ujala
पुरातत्व संरक्षित मान महल में नेशनल साईंस ऑफ म्यूजियम की ओर से 11.1 करोड़ से आभासी म्यूजियम बनवाया गया है। इसमें काशी की धर्म, कला और संस्कृति देखी जा सकेगी। प्रोजक्टर के माध्यम से घाट, शास्त्रीय संगीत, साड़ियों की बुनाई, प्रसिद्ध कथाकारों, लेखकों की रामलीला से लेकर संकरी गलियों से पान के भंडार तक को रोचक तरीके से दिखाया जाएगा। अगले केबिन में गंगा के पृथ्वी पर अवतरण और शिव की जटाओं से गंगा का उद्गम देख सकेंगे। साथ ही वहां अष्टधातु की चीजों को प्रदर्शित किया गया है। इसके लिए भारतीय, सार्क और बिम्सटेक देशों के नागरिकों को 25, जबकि अन्य देशों के नागरिक को 300 रुपये देने होंगे। 15 साल तक के बच्चों के प्रवेश को नि:शुल्क रखा गया है।
विज्ञापन

7 of 9
twin rail engine - फोटो : amar ujala
कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल को एनएबीएच (नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फार हॉस्पिटल) की मान्यता मिलने के बाद 18 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव को इसका प्रमाण पत्र प्रदान किया। पिछले साल 28 मार्च 2018 में एनएबीएच की चार सदस्यीय टीम ने यहां आकर सुविधाओं का मूल्यांकन किया था, जिसके बाद अक्तूबर महीने में एनएबीएच की मान्यता दिए जाने की घोषणा हुई। मंडलीय अस्पताल जिले का पहला ऐसा सरकारी अस्पताल है, जिसे यह मान्यता मिली है।

8 of 9
नमामि गंगे योजना की ओर से प्रभु घाट, निषादराज घाट और जैन घाट का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके तहत तीनों घाटों पर सीढ्री प्लेटफार्म और रैंप का निर्माण किया गया है। गंगा से कटान को रोकने के लिए लांचिंग एप्रन, रैंप पर बोल्डर का कार्य कराया गया है। उधर, असि नदी से गंगा में गिरने वाले सीवेज की रोकथाम के लिए गोइठहां में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन होने के बाद गंगा में असि से गिरने वाले सीवेज की मात्रा शून्य हो जाएगी।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : amar ujala
बीएचयू कैंपस मे तैयार छह मंजिला सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर (सीडीसी) में लगाए जाने वाले आधुनिक शोध उपकरणों का बीएचयू के साथ-साथ देश के किसी भी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थानों के शोध छात्र-छात्राएं और शिक्षक लाभ ले सकेंगे। सेंटर के लिए विज्ञान, कृषि विज्ञान संस्थान, चिकित्सा विज्ञान संस्थान सहित अन्य संस्थानों, संकायों में होने वाले शोध से जुड़े उपकरण खरीदे जा रहे हैं। दो महीने में इन्हें लगा दिया जाएगा। सेंटर समन्वयक प्रो. एसके त्रिगुण का कहना है कि यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश-विदेश के विद्वानों से शोध से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करने की भी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें