फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Varanasi Visit: मुस्लिम शिल्पियों के बनाए अंगवस्त्रम से होगा पीएम मोदी का स्वागत, देखें तस्वीरें

Thu, 23 Mar 2023 08:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
पीएम मोदी के स्वागत के लिए बनाया जा रहा अंगवस्त्रम - फोटो : अमर उजाला
करीब चार माह बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत जरदोजी अंगवस्त्रम और दुर्गा प्रतिमा भेंट कर किया जाएगा। मास्टर शिल्पी शादाब आलम के नेतृत्व में इसे तैयार किया गया है। जीआई विशेषज्ञ डॉ रजनी कांत ने बताया कि जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद प्रतिमा तैयार की गई है। वहीं पीएम मोदी को काशी में पहली बार मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट की जाएगी। मनोज सिंह कसेरा और अनिल कसेरा के निर्देशन में बनारस मेटल कास्टिंग क्राफ्ट ने 14 इंच की साइज में ढलुआ मां दुर्गा की चतुर्भुज प्रतिमा तैयार किया गया है।

इस पर गुलाबी मीनाकारी के कुशल शिल्पी व राज्य पुरस्कार से सम्मानित अमरनाथ वर्मा और अरुण वर्मा ने कलात्मक मीना के साथ मां का श्रृंगार किया है। दूसरी तरफ, एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए छाही निवासी बच्चा लाल मौर्या ने आजादी के अमृत महोत्सव थीम पर सिल्क से अंगवस्त्रम तैयार किया है।
विज्ञापन

2 of 7
इसी अंगवस्त्रम से होगा पीएम मोदी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के चांदपुर, लोहता की जरदोजी शिल्पी तरन्नुम, शमा, शबाना ने मास्टर शिल्पी शादाब आलम के साथ मिलकर शिव आधारित थीम पर बनारसी अंगवस्त्रम  तैयार किया है। 
विज्ञापन

3 of 7
अंगवस्त्रम से होगा पीएम मोदी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
इस पर जरदोजी तकनीक से एक तरफ देवी मुख के साथ त्रिशूल की आकृति तो दूसरे तरफ काशी के घाटों को उभारकर शिव शक्ति की थीम पर आधारित अंगवस्त्र तैयार किया है। 

4 of 7
मां दुर्गा की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
मनोज सिंह कसेरा और अनिल कसेरा के निर्देशन में बनारस मेटल कास्टिंग क्राफ्ट ने 14 इंच की साइज में ढलुआ मां दुर्गा की चतुर्भुज प्रतिमा तैयार किया गया है।  इससे जीआई शिल्पियों और बुनकरों में उत्साह है । 
विज्ञापन

5 of 7
अंगवस्त्रम - फोटो : अमर उजाला
नमामि गंगे की तरफ से गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के गंगा द्वार पर प्रधानमंत्री के नाम से विशेष आरती कराई गई। साथ ही काशी के विकास और पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद मांगा गया। 
विज्ञापन

6 of 7
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया।
बनारस संसदीय क्षेत्र से सांसद व प्रधानमंत्री शुक्रवार की सुबह 9:55 बजे आएंगे। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर जाकर सबसे पहले टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरूआत करेंगे, फिर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में जिले की 28 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। करीब 1780 करोड़ की विकास परियोजनाओं में देश का पहला और दुनिया का तीसरा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का रोपवे भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। मंच पर प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी रहेंगे। कुछ स्थानीय नेताओं को भी मंच पर जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें