फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें पीएम मोदी के बनारस दौरे के लिए ऐसे हो रहीं तैयारियां

Sun, 16 Sep 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 11
varanasi - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को बनारस के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रुप में देने में जुटा है। एसपीजी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 11
varanasi - फोटो : amar ujala
पीएम मोदी के मंच से लेकर सुरक्षा तक की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। कार्यक्रम के पूर्व हेलीपैड पर फ्लीट रिहर्सल हुआ। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में एसपीजी, एनएसजी कमांडो और केंद्रीय खुफिया इकाइयों के जवान तैनात रहेंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 11
varanasi - फोटो : amar ujala
पीएम मोदी काशी में करीब 18 घंटे प्रवास करेंगे। दौरे के दौरान पीएम मोदी पहले दिन अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाएंगे। इसके लिए काशी में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने के लिए तैयारियों में जुटी है।

 

4 of 11
varanasi - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सभी संभावित रूटों पर टूटी सड़कों की मरम्मत और साफ सफाई का काम शुरू करा दिया गया है। नगर निगम और पीडब्लूडी तेजी से काम में जुटे हैं ताकि प्रधानमंत्री के आगमन तक शहर की सड़कें गड्ढा मुक्त और काफी हद तक साफ सुथरी नजर आएं। नगर क्षेत्र की व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त की जा रही हैं।

 
विज्ञापन

5 of 11
varanasi - फोटो : amar ujala
सड़कों के दोनों किनारों और डिवाइडरों को साफ किया जा रहा है। विश्वनाथ मंदिर, डीरेका और बीएचयू प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हैं। इसलिए महमूरगंज, रथयात्रा, मंडुवाडीह, मलदहिया, सिगरा, फातमान रोड की मरम्मत करने का काम शुरू हो गया है। इन सड़कों के गड्ढों को गिट्टियां भरकर पाटा गया।

 
विज्ञापन

6 of 11
varanasi - फोटो : amar ujala
वहीं डीरेका से लेकर बीएचयू तक तैयारियां चल रही हैं। डीरेका के केंद्रीय खेल मैदान पर तीन हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू किया गया। 30 स्क्वायर मीटर के एक हेलीपैड में 38 हजार ईंटो का प्रयोग किया जाएगा। गेस्ट हाउस में भी साफ सफाई के साथ तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीरेका में प्रधानमंत्री के रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

 
विज्ञापन

7 of 11
varanasi - फोटो : amar ujala
बीएचयू एम्फीथिएटर मैदान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते अधिकारियों ने निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री के संबोधन के लिए मंच बनाया जा रहा है। पूरे मैदान में सफाई का काम किया जा रहा है।

 

8 of 11
varanasi - फोटो : amar ujala
पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर विशेषतौर पर 68 किलो का लड्डू तैयार करवाया जा रहा है। शहर में उस दिन 68 स्थानों पर रंगोली सजा कर खास साज सज्जा की जाएगी। 68 स्थानों पर 1000 दीप जलाए जाएंगे।

 

9 of 11
varanasi - फोटो : amar ujala
शहर में 68 स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा और 68 मंदिरों में पूजा अर्चना होगी। चौराहों पर पिछले चार साल में हुए बदलाव की तस्वीर दिखे, इसके लिए भी विशेष प्लानिंग की गई है। प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग लगाए जाएंगे।

 

10 of 11
varanasi - फोटो : amar ujala
काशी विद्यापीठ विकास खंड के नरउर गांव में प्राथमिक विद्यालय के छात्र प्रधानमंत्री के लिए पोस्टर बना रहे हैं। मोनी ,नेहा, रिमझिम की ओर से मन की वीणा से गुंजित घड़ी मंगलमल, स्वागतम्, स्वागतम्, स्वागतम् गीत से प्रधानमंत्री का स्वागत होगा। प्रधानमंत्री द्वारा केक काटने पर बच्चों द्वारा गीत बार बार दिन ये आए और जियो हजारो साल भी गाया जाएगा।

 
विज्ञापन

11 of 11
निरीक्षण करते एसपीजी के अधिकारी - फोटो : amar ujala
एसपीजी और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। डीएम सुरेंद्र सिंह ने आंगनवाड़ी ठीक करने, स्मार्ट क्लास रूम टू रीड को सुंदर करने का निर्देश दिया। दीवारों पर स्लोगन लिखने और वाल पेंटिग कराने को कहा। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर जीटी रोड मुख्य मार्ग से लिंक रोड जाने के लिए बड़े गेट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें