फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Birthday: वाराणसी में मुस्लिम इलाकों में आतिशबाजी और बांटी मिठाई, पूजन के साथ गंगा में दुग्धाभिषेक, 70 किलो लड्डू का चढ़ावा

Thu, 17 Sep 2020 12:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
गंगा में दुग्धाभिषेक करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 70वां जन्मदिन है। उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोग काफी उत्साहित हैं, पीएम मोदी को चाहने वाले धूमधाम से उनका जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं बनारस के मुस्लिम बंधुओं ने दालमंडी इलाके में सुबह ही आतिशबाजी की, साथ ही लोगों को मिठाई भी खिलाई। भाजपा कार्यकर्ता और नेता भी अपने-अपने तरीके से जन्मदिन मना रहे हैं। देखें अगली स्लाइड्स..।
विज्ञापन

2 of 7
प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना के लिए गंगा तट पर दूध व केशर जल से अभिषेक हुआ। अहिल्याबाई घाट पर विप्र समाज के 21 वैदिक बटुकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यटन व धर्मार्थ राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी के साथ मां गंगा का षोडशोपचार पूजन किया। इसके बाद दूध व केशर जल से अभिषेक किया। राज्यमंत्री ने कहा कि गंगा जी में प्रधानमंत्री मोदी जी की आस्था निहित है। आज इनका पूजन-अर्चन कर पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना की गई। साथ ही प्रार्थना की कि राष्ट्र की मजबूती हेतु इन्हें और शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन

3 of 7
भाजपा कार्यकर्ता जन्मदिन से पहले सेवा सप्ताह अभियान में रक्तदान, साफ-सफाई और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। यह हर साल होता है। रोहनिया में शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने साफ-सफाई की। वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सफाई-अभियान चलाया।

4 of 7
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनकी लंबी आयु के लिए भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव और कार्यकर्ताओं ने गंगा घाट पर पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में देश खूब आगे बढ़ रहा है। मां गंगा का आशीर्वाद उन पर शुरू से बना है। गंगा ने ही अपने पुत्र को मानो काशी में बुलाया हो।
विज्ञापन

5 of 7
दशाश्वमेध घाट पर अमलेश शुक्ल अमन और कन्हैया केडी ने बाजरे पर गायन प्रस्तुत किया। उन्होंने पीएम के लिए लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश उनका जन्मदिन मना रहा है, वह हमारे बनारस के सांसद भी हैं।
विज्ञापन

6 of 7
पिछले साल सोने का मुकुट, इस बार 70 किलो का लड्डू चढ़ाया
मीडिया रिसर्च एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर अरविंद सिंह ने पत्रकार पुरम के हनुमान मंदिर में हनुमत मृत्युंजय पाठ के साथ 70 किलो लड्डू चढ़ाया। पिछले साल ही प्रधानमंत्री के 69वें जन्मदिन पर डॉ. अरविंद सिंह ने मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र के सानिध्य में मंदिर के मुख्य पुजारी को मुकुट अर्पित किया था। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रधानमंत्री के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गुरुधाम स्थित संसदीय कार्यालय पर दीप जलाए गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने कार्यालय को जगमग कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें