फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे के साथी गैंगस्टर जय बाजपेई के मकान में रहने वाले तीन दरोगाओं के मामले में हुआ बड़ा खुलासा

Thu, 17 Sep 2020 12:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
विकास दुबे का करीबी जय - फोटो : अमर उजाला
अपराधी और पुलिस की साठगांठ इतनी मजबूत हो चुकी है कि बड़े से बड़े मामले में भी दबाव पड़ने पर अफसर सिर्फ कुछ दिनों के निलंबन और फिर बहाली का खेल खेलने से नहीं चूकते। विकास दुबे के खजांची गैंगस्टर जय बाजपेई के मकान में अवैध रूप से रह रहे जिन तीन दरोगाओं को 20 अगस्त को आईजी के निर्देश पर सस्पेंड किया गया था, उन्हें एक पखवारे बाद ही क्लीन चिट देकर नई तैनाती दे दी गई।

 
विज्ञापन

2 of 6
जय बाजपेई और विकास दुबे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं इसी मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल आईजीआरएस पर झूठी रिपोर्ट देने के आरोप में लाइन हाजिर किए गए एसआई की भी बहाली हो गई है। एक माह के अंदर ही निलंबन और बहाली के इस खेल ने गैंगस्टर, दरोगा और पुलिस अफसरों की साठगांठ का पर्दाफाश कर दिया है। बिकरू कांड के बाद विकास दुबे और जय बाजपेई का कनेक्शन सामने आया था।

 
विज्ञापन

3 of 6
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारियों को शिकायतें मिली थीं कि जय गैंग को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मी जय के मकान में ही रहते हैं। आईजी मोहित अग्रवाल के निर्देश पर सीओ नजीराबाद गीतांजलि ने टीम संग जय के ब्रह्मनगर स्थित मकान पर छापा मारा था। यहां कर्नलगंज थाने में तैनात दरोगा राजकुमार, अनवरगंज में तैनात उस्मान अली व रायपुरवा में तैनात खालिद आराम फरमाते मिले थे।

 

4 of 6
विकास दुबे: जय की पत्नी श्वेता - फोटो : amar ujala
सीओ की रिपोर्ट और आईजी के निर्देश पर डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने तीनों दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन भेज दिया था। साथ ही पूर्व में रह रहे पुलिसकर्मियों की जांच की बात भी कही थी लेकिन जांच तो दूर निलंबित किए गए तीनों दरोगाओं को एक माह भीतर ही नई तैनाती भी मिल गई। पिछले दिनों जारी हुई 49 पुलिसकर्मियों की तैनाती वाली सूची में इन तीन दरोगाओं के नाम भी शामिल हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala
राजकुमार को अनवरगंज थानान्तर्गत लाटूश रोड का बीट प्रभारी, उस्मान अली को चकेरी थानान्तर्गत दहेली सुजानपुर चौकी प्रभारी व खालिद को घाटमपुर थाने में तैनाती दी गई है। वहीं अधिवक्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट सौरभ भदौरिया ने जय के मकान में पुलिसकर्मियों के रहने की शिकायत आईजीआरएस पर भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विकास दुबे का साथी जय बाजपेयी - फोटो : amar ujala
इस शिकायत की जांच करने वाले अशोक नगर चौकी प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने अपनी रिपोर्ट में जय के मकान में किसी पुलिसकर्मी के रहने से साफ इनकार कर दिया था। झूठी रिपोर्ट देने के मामले में संजय को भी लाइन हाजिर किया गया था लेकिन अब संजय कुमार शुक्ला को बहाल कर चौबेपुर थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें