फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुअल मैक्रां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे को खास बनाने के लिए दोनों मेहमान गंगा में नौका विहार करेंगे। पहले दोनों नेताओं का कैलाश नाम के बजड़े से गंगा के दर्शन का कार्यक्रम था लेकिन अब वह इस नए जहाज पर सवार होंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
kunkun
- फोटो : अमर उजाला
इमैनुअल मैक्रां और नरेंद्र मोदी की दौरे के लिए सर्वेलांच जहाज शनिवार को रंगरोगन के बाद पूरी तरह तैयार नजर आया। भारतीय अंतरदेशीय जलप्राधिकरण की ओर से जहाज को सजा-संवार दिया गया है। इस सर्वेलांच में 10 से 12 लोग सवार हो सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
french president
- फोटो : self
सर्वेलांच जहाज ‘कुनकुन’ पर बने शानदार केबिन में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कर दिया गया है। अंदर खान-पान के भी इंतजाम रहेंगे। इस सर्वे लांच पर सामने की तरफ गैलरी में भी बैठने की व्यवस्था होगी। ऐसा माना जा रहा है कि फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष और पीएम इस गैलरी में बैठेंगे। साथ में सुरक्षा के दृटिगत सहयोगी नौकाएं चलेंगी।
4 of 6
इमैनुएल मैक्रों
- फोटो : Magic Paris
रंग रोगन के बाद यह सर्वेलांच ‘कुनकुन’ तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इसी में बैठकर गंगा दर्शन करेंगे। अच्छी रफ्तार होने की वजह से (लगभग 40 किलोमीटर प्रतिघंटा) इसको चुना गया है। क्रूज पर चढ़ने के लिए अस्सी और दशाश्वमेध घाट पर दो प्लेटफार्म का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
इमैनुएल मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुअल, पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी की वजह से वाराणसी के होटल 13 मार्च तक पैक हो गए हैं। ऊंची पहुंच के बाद भी कमरे नही मिल रहे हैं। कैंटोनमेंट स्थित होटल ताज, रेडिसन, अमाया, बृज रमा पैलेस, होटल क्लार्क, सूर्या, मादिन, जीरास आदि में नो-रूम हो गया है।
शहर के अन्य छोटे, बड़े होटलों में भी जगह नही है। कई अधिकारी, नेता होटल प्रबंधन से चिरौरी कराते नजर आए पर उनकी एक नही चली। शनिवार से ही होटलों में सारे कमरे बुक हो गए। होटल प्रबंधकों की मानें तो यह सिलसिला 13 मार्च तक चलेगा।