देश में मूर्तियों के तोड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति तोड़ी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सख्त चेतावनी का कोई असर नहीं दिख रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें....
विज्ञापन
2 of 5
statue broken
आज़मगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राजापट्टी गांव में में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ी दी गई। जिसको लेकर गांव में तनाव की स्थिति हो गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी फोर्स तैनात किया गया। घटना की जाच में यह सच सामने आया है।
विज्ञापन
3 of 5
statue broken
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राजापट्टी गांव में दो बीघा से अधिक ग्राम समाज की जमीन थी। जमीन के एक हिस्से में डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। जबकि दूसरे छोर पर रामअवध राम का विद्यालय चलता है। ग्राम समाज के उस जमीन में गांव के तेरह लोगों को पट्टा कर दिया गया है। जिसमें से रामप्रकाश यादव अपने हिस्से की जमीन को जोतकर उसमें गेहूं बो दिया है। रामप्रकाश सहित अन्य को बेदखल कराने का प्रयास चल रहा है। इन लोगों ने साजिश रचकर शुक्रवार की रात को अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़वा दिया।
4 of 5
statue broken
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार की सुबह लोगों को इसके बारे में पता चला। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो यह लोग दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की बजाय पहले पट्टेधारकों को जमीन से बेदखल करने का मांग करने लगे। पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। वहीं पुलिस ने दोपहर बाद दूसरी प्रतिमा भी लगवा दी। साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जांच में सामने आया है कि गांव का माहौल खराब करने और ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा जमाने के उद्देश्य से अंबेडकर की प्रतिमा तोड़वा दी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि अगले वर्ष होने वाले चुनाव को देखते हुए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने और जमीन से पट्टाधारकों को बेदखल करवाने के लिए साजिश रची गई थी। एसपी ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के जरिए आरोपियों के नाम का खुलासा किया जाएगा।