फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: महाकाल की पालकी यात्रा, विश्वनाथ धाम से गंगा तट तक ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचती रही श्रद्धालुओं की टोली

Tue, 18 Jul 2023 11:06 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सोमवार की शाम को भोपाल से पहुंची बाबा बटेश्वर कीर्तन समिति ने भगवान महाकाल की पालकी यात्रा निकाली। वाद्य यंत्रों के साथ निकाली गई इस पालकी में हजारों भक्त शामिल हुए। इस दौरान विश्वनाथ धाम से लेकर मां गंगा के तट तक ढोल-नगाड़ों के साथ विभिन्न वाद्य यंत्रों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते रहे।
विज्ञापन
1 of 5
बाबा बटेश्वर कीर्तन समिति भोपाल द्वारा पालकी शोभा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
राजराजेश्वर के धाम से जब महाकाल की पालकी निकली तो भक्त भी भक्ति के भाव से सराबोर हो उठे। नाद ब्रह्म की चौखट का आशीष लेकर कीर्तन मंडली जब वाद्य यंत्रों की थाप पर झूमते हुए निकली तो हर कोई बस देखता ही रह गया। विश्वनाथ धाम से मां गंगा के तट तक ढोल नगाड़ों और झाल मजीरा की धुन पर हर-हर महादेव..., जय-जय महाकाल... का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालुओं की टोली चल रही थी।
यह भी पढ़ें- PHOTOS: सावन के दूसरे सोमवार पर शिवमय हुई काशी, मिर्जापुर से गाजीपुर तक उमड़ा आस्था का सैलाब


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
महाकाल की पालकी यात्रा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की शाम को भोपाल से पहुंची बाबा बटेश्वर कीर्तन समिति ने भगवान महाकाल की पालकी यात्रा निकाली। वाद्य यंत्रों के साथ निकाली गई इस पालकी में हजारों भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन

3 of 5
महाकाल की पालकी यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान विश्वनाथ धाम से लेकर मां गंगा के तट तक ढोल-नगाड़ों के साथ विभिन्न वाद्य यंत्रों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते रहे।

4 of 5
बाबा बटेश्वर कीर्तन समिति भोपाल द्वारा पालकी शोभा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के बाहर दर्शन-पूजन करने आए श्रद्धालुओं का सिलसिला भी कुछ देर के लिए थम सा गया। नाचते-गाते हुए यात्रा गोदौलिया से दशाश्वमेध तक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाबा बटेश्वर कीर्तन समिति भोपाल द्वारा पालकी शोभा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
समिति से काशी आए युवा श्रद्धालुओं ने एक शृंगी, 15 शंख, 25 डमरू, 70 झाल-मजीरा, एक पुनेरी ढोल, एक नगाड़ा, एक थाल घंटा, चार छोटे घुंघरू की मदद से बेहद मनमोहक प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें