फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले से पूर्वांचल में उबाल, आतंकवाद का पुतला फूंका

Wed, 12 Jul 2017 10:50 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
protet - फोटो : अमर उजाला
अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों के जत्थे पर आतंकी हमले को लेकर पूरे पूर्वांचल में उबाल है। लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। मंगलवार को जगह-जगह शोक जताया गया, आतंकवाद का पुतला फूंका। मौन जुलूस निकाले। केंद्र सरकार से आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 5
protest - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों जैसे आजमगढ़,बलिया,भदोही,चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर,सोनभद्र,मऊ, और मिर्जापुर में इस हमले के विरोध में लोग सड़क पर उतरे। मृतकों को श्रद्धांजलि दी तो वहीं आतकंवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

3 of 5
protest - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में भाजपा की जिला इकाई ने कंचनपुर कार्यालय और महानगर इकाई ने नीचीबाग स्थित दफ्तर में श्रद्धांजलि सभा की। समाजवादी पार्टी लोहियावाहिनी की ओर से जिला मुख्यालय पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया।  मैदागिन स्थित गोरक्षनाथ मंदिर कार्यालय पर हिंदू युवा वाहिनी ने श्रद्धांजलि सभा की और लहुराबीर स्थित आजाद पार्क तक मौन जुलूस निकाला।

4 of 5
- फोटो : SELF
सुजानगंज क्षेत्र के ज्ञानस्थली इंटर कालेज परिसर में शोक सभा का आयोजन कर अमरनाथ यात्रा पर जा रहे भक्तों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की गई। हमले के दौरान अनंतनाग में मारे गए भक्तों को श्रद्धांजलि दी। आतंकवादियों ने अमरनाथ यात्रा के दौरान निहत्थे श्रद्धालुओं पर गोली बरसाकर बर्बरता से हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुतला - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार से आंतकियों से सख्ती से निपटने के लिए मांग की। अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा और आतंकियों के खिलाफ लचर नीति अपनाने पर केंद्र सरका र के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने आतंकियों के आका और पाकिस्तान को चेताया कि वे भारत के धैर्य की परीक्षा न लें। क्योंकि  जिस दिन देशवासियों का आक्रोश फूटेगा, विश्व के मानचित्र से पाकिस्तान का नाम और निशान मिट जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें