फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदली करवट तो लोगों को मिली राहत, घाटों पर बढ़ी चहलपहल, देखें तस्वीरें

Wed, 10 May 2017 04:52 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
यूपी-बिहार के आसमान पर साइक्लोनियम सर्क्युलेशन बनने के बाद मौसम का रुख बदल गया है। सोमवार की आधी रात बाद आई आंधी और बारिश के बाद मौसम ने करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से लगातार चली आ रही तपती गर्मी और तेज धूप से मंगलवार को राहत मिली है। सड़कों और घाटों पर पिछले कुछ दिनों के मुकाबले ज्यादा रौनक देखने को मिली।  आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 7
weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
घाटों पर लड़के-लड़कियां मस्ती करते दिखे। कॉलेज को छात्र-छात्राओं की टोलियों के साथ कई परिवार भी शाम के वक्त घाटों पर सैर करने पहुंचे। वहां उन्होंने गंगा किनारे से आ रही ठंडी हवाओं का अनुभव किया। ऐसा नहीं इस करवट से केवल मौसम सुहाना ही हुआ बल्कि बड़ै पैमाने पर नुकसान भी हुआ है। तेज आंधी ने पूरे पूर्वांचल में तबाही मचाई है। 
विज्ञापन

3 of 7
weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
सैकड़ों छाजन-छप्पर और टिन शेड उड़ गए। जगह-जगह पेड़ों की धराशाई होने से आवागमन बाधित हुआ। सबसे अधिक मार बिजली-पानी के इंतजामों पर पड़ी। कहीं बिजली के तार-खंभे टूट गए तो कहीं जंपर उड़ने, ट्रांसफार्मर और तारों में स्पार्किंग से बिजली आपूर्ति बाधित हुई।  आंधी से सबसे अधिक नुकसान आम की फसल को हुआ है। पकने के कगार पर आ पहुंचे आम के फल आंधी में टूटकर गिर गए। किसानों के मुताबिक तकरीबन पचास फीसदी उपज नष्ट हुई है। 

4 of 7
weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
यूपी-बिहार के आसमान पर साइक्लोनियम सर्क्युलेशन बनने के बाद मौसम का रुख बदल गया है। तेज आंधी, पानी के बाद मंगलवार को पुरवा हवा के झोंके चलने से वाराणसी में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 7
weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
 बीएचयू के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ इलाकों में तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओले पड़ सकते हैं। दो दिन तक मौसम इसी तरह सुहाना बना रहेगा। पूर्वी यूपी और बिहार के आसमान पर साइक्लोनियम सर्क्युलेशन बनने से तापमान लुढ़क गया है।
विज्ञापन

6 of 7
weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की आधी रात को जहां 60-70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली, वहीं मंगलवार को दिन भर पुरवा हवाएं कुलांचे भरती रहीं। पूर्वांचल में आंधी-पानी का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
weather in varanasi - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार 12 किमी ऊंचाई पर बर्फीली हवाओं का दायरा बना हुआ है। तापमान में गिरावट अभी बनी रहेगी। तीन दिन पहले तक वाराणसी में अधिकतम तापमान जहां 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, वहीं अब इसमें 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें