सिने तारिका पद्मिनी कोल्हापुरी और पूनम ढिल्लो ने रविवार को काशी की संकरी गलियों और घाटों का मोहक नजारा लिया। उन्होंने शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती को भी निहारा। साथ ही, बनारस के पान और यहां के खास व्यंजन बाटी-चोखा का स्वाद चखा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 4
padmini
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी और पूनम ढिल्लो रविवार की दोपहर काशी पहुंचीं थीं। वह तेलियाबाग स्थित एक रेस्टूरेंट में पहुंचीं तो वहां प्रशंसकों और सिने प्रेमियों की भीड़ लग गई। वहां दोनों अभिनेत्रियों ने बाटी-चोखा, दाल का लुत्फ उठाया। इसके बाद बनारसी पान भी चखा।
विज्ञापन
3 of 4
padmini
- फोटो : अमर उजाला
शाम को दशाश्वमेध घाट पर वह गंगा आरती में पहुंचीं, तो वहां भी तारिकाओं को देखने के लिए लोग धक्कामुक्की करने लगे। पद्मिनी और पूनम ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का नजारा लिया।