यूपी में अपराधियों पर लगाम कसने का पुलिस का सिलसिला जारी है। वाराणसी में गुरुवार की रात पुलिस मुठभेड़ में लूट और रंगदारी के लिए कुख्यात 25 हजार का इनामी बदमाश हकाकटोला निवासी सलमान उर्फ अन्ना घायल हो गया। वहीं, सलमान की देशी पिस्टल से निकली गोली से क्राइम ब्रांच के सिपाही रमेश तिवारी घायल हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ के दौरान बाइक लेकर भाग रहे बदमाश कबीरचौरा निवासी राहुल यादव को पुलिस टीम ने घेरेबंदी कर पकड़ लिया। दोनों बदमाशों के पास से पुलिस ने .32 बोर की दोे देशी पिस्टल, नौ कारतूस, दो मोबाइल और बाइक बरामद किया है।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सलमान के खिलाफ हत्या का प्रयास, रंगदारी, गैंगेस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट के तहत चेतगंज, चौक और सारनाथ थाना में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, राहुल के खिलाफ गंभीर आपराधिक आरोपों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सलमान की तलाश पुलिस पिछले एक साल से ज्यादा समय से कर रही थी।
4 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह आशापुर में मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश सलमान सिंहपुर पुल के पास अपने साथी के साथ मौजूद है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने इंस्पेक्टर सारनाथ भारत भूषण तिवारी को साथ लेकर सिंहपुर पुल के समीप छापेमारी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
लगभग 14 राउंड से ज्यादा हुई फायरिंग में सिपाही रमेश तिवारी के बाएं हाथ में गोली लगी जबकि सलमान की दाई जांघ में दो गोली लगी। सलमान को दीनदयाल अस्पताल में और सिपाही रमेश को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की जानकारी पाकर आईजी रेंज विजय सिंह मीना भी अस्पताल पहुंचे और घायल बदमाश से पूछताछ के साथ ही सिपाही का हाल जाना।