फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तीन स्थानों पर होंगे प्रवासी सम्मेलन के मुख्य आयोजन, बनारस में सजेगी क्लीन फूड स्ट्रीट

Wed, 12 Dec 2018 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के लिए वाराणसी में जगह-जगह क्लीन फूड स्ट्रीट सजाया जाएगा। इसके लिए एक सप्ताह में स्थान चिह्नित कर फूड स्ट्रीट के लिए जगह आवंटित की जाएगी। 21 से 23 जनवरी तक होने वाले सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमान 20 जनवरी तक आ जाएंगे।
विज्ञापन


प्रवासी मेहमानों को 20 जनवरी की शाम गंगा आरती में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर प्रवासियों के जाने की संभावना के मद्देनजर एयरपोर्ट से पर्यटक स्थलों की सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही उसे सुव्यवस्थित किया जाएगा।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए 20 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच जाएंगे और 23 जनवरी तक यहां प्रवास करेंगे। इसी दिन केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी यहां पहुंचेंगे। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरिशस के प्रधानमंत्री के बीच हस्तकला संकुल में द्विपक्षीय वार्ता होगी।
विज्ञापन


शहर के स्टेडियम में प्रवासियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए 400 से ज्यादा वाहनों की व्यवस्था होगी। जिससे मेहमानों को शहर में भ्रमण कराया जाएगा। मॉरिशस से सबसे ज्यादा 700 मेहमान चार विमानों से यहां आएंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि मेहमानों के स्वागत के लिए तैयारी की जा रही है। सम्मेलन के सभी कार्यक्रम निर्धारित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

 प्रवासी सम्मेलन के मुख्य आयोजन हस्तकला संकुल, डॉ. संपूर्णांनंद सिगरा स्टेडियम और बीएचयू में होेंगे। इसमें हस्तकला संकुल में व्याख्यान, द्विपक्षीय वार्ता सहित अन्य विचार विमर्श होंगे। स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम और बीएचयू में यूथ प्रवासी भारतीय सम्मेलन व छात्राओं से संवाद होगा।

रविवार को जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के प्रगति के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया कि 550 काशीवासियों के घर प्रवासियों की मेहमान नवाजी के लिए सूचीबद्ध हो चुके हैं।

 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी
जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से एनआरआई के ठहरने के स्थलों, प्रमुख यातायात, कार्यक्रम स्थल सहित शहर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। शहर, घाट सहित अन्य जगहों पर काशी और पूर्वांचल के व्यंजनों के लिए क्लीन स्ट्रीट फूड के लिए जगह चिह्नित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने इलेक्ट्रिक सेफ्टी व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि टेंट सिटी, समस्त कार्यक्रम स्थलों, होटलों व अन्य ठहरने के स्थलों पर इलेक्ट्रिक सेफ्टी व फायर सेफ्टी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।

पीबीडी में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के साथ केंद्र व प्रदेश के मंत्रीगण सहित कला, संस्कृति क्षेत्र की नामचीन हस्तियां सहभागिता करेंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें