फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी, काशीवासियों का होना चाहिए प्रवासी भारतीय सम्मेलन

Wed, 29 Aug 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भी नमो ऐप के जरिए बनारस के भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं से बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय क्षेत्र के मंडल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि 21 से 23 जनवरी तक होने वाला प्रवासी भारतीय सम्मेलन भाजपा का नहीं, काशीवासियों का होना चाहिए। प्रवासियों का स्वागत ऐसा हो कि उन्हें लगे घर में अभिनंदन हो रहा है। घर के बाहर दीये जलाएं और झालरों से घरों को सजाएं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala


प्रधानमंत्री का कहना है कि इस कार्यक्रम के बाद काशी में पूंजी निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। यहां की अर्थव्यवस्था को नए आयाम मिलेंगे। संवाद के क्रम में मंगलवार को पीएम मोदी ने नमो एप के जरिए मंडल स्तरीय पदाधिकारियों से बातचीत की। कहा, काशी का नाम सुबह की खुशबू का अहसास दिलाता है। बाबा विश्वनाथ की नगरी में पग रखते ही सभी को इसका अहसास होता है। 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवारा चलाने की सलाह देेते हुए बोले, जापान और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत काशीवासियों ने पलक-पांवड़े बिछा कर किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
दोनों राष्ट्राध्यक्ष अब जहां भी जाते हैं, काशी में हुए स्वागत का जिक्र करते हैं।  उन्होेंने मेरी काशी पुस्तक का जिक्र किया। पीएम ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप अग्रवाल के निधन पर शोक प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

4 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
इस दौरान कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी, मधुकर चित्रांश, नवरतन राठी, पीयूष वर्धन सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, अशोक चौरसिया, शैलेंद्र, ज्ञानेश जोशी, अजय दूबे, वीरू सिंह, प्रभात सिंह, विपिन पांडेय आदि शामिल रहे। बुधवार को पीएम मोदी मोर्चों, प्रकोष्ठों व प्रकल्पों से जुड़े पदाधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि सरकारी योजनाओं की अंत्याक्षरी खेलें। प्रतिदिन शाम सात से 10 बजे तक इन्हीं पर डिबेट करें। घर से खाना लेकर जाएं और साथ में खाएं। एक साथ सोएं और सुबह उठकर योगा करें। इसके बाद किसी वरिष्ठ साथी का व्याख्यान सुने और बाद घर जाएं। मंडल में छूटे मतदाताओं के नाम जुड़वाएं। राजनीतिक पार्टी के सिपाही नहीं लोकतंत्र के रक्षक बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें