फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में घटनाक्रम: बलिया हत्याकांड ने पुलिस पर खड़े कर दिए थे सवाल, 72 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी धीरेंद्र को पकड़ा

Mon, 19 Oct 2020 11:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
1 of 8
हत्याकांड में आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
Ballia Case: बलिया जिले के दुर्जनपुर का हत्याकांड चर्चा का विषय बन गया। कोटे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के सामने हुए गोलीकांड ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए। मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस के सामने ही फरार हो गया था। पुलिस आरोपी को सरगर्मी के साथ तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

2 of 8
आरोपी को पकड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड के बाद से वारदात के मुख्य आरोपी भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए बलिया, मऊ और आजमगढ़ की क्राइम ब्रांच की टीम सहित पुलिस की 12 टीमें लगी हुई थीं। इसके बावजूद धीरेंद्र सबको गच्चा देकर बलिया से लखनऊ पहुंचने में सफल रहा। फरार होने के बाद यूपी पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 8
मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। - फोटो : अमर उजाला
घटना के 72 घंटे के अंदर रविवार को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद उसी दिन एसटीएफ आरोपी धीरेंद्र के साथ बलिया पहुंची। उसके बाद सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

4 of 8
आरोपी धीरेंद्र कोर्ट में पेश करने को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
वहीं शनिवार को बलिया के एक होटल के पास से इस मामले में नामजद अभियुक्त संतोष यादव व अमरजीत यादव को गिरफ्तार किया था। इन पर भी 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दो और आरोपी अजय सिंह और धर्मेंद्र सिंह वाराणसी से गिरफ्तार किए गए, जो बीएचयू में भर्ती थे। इस मामले में अब तक 10 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। शुक्रवार को धीरेंद्र के भाई नरेंद्र और देवेंद्र को गिरफ्तार किया था, जो मामले में नामजद आरोपी थे।
विज्ञापन

5 of 8
Ballia murder case - फोटो : अमर उजाला
अब तक का घटनाक्रम:
बलिया जिले के रेवती थाना इलाके के दुर्जनपुर गांव के पंचायत भवन में गुरुवार को टेंट लगाकर हनुमानगंज और दुर्जनपुर की कोटे की दुकानों के चयन के लिए दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे खुली बैठक की जा रही थी। इसमें चार महिला समूहों ने आवेदन किया था। दुर्जनपुर की दुकान के लिए मां शायर जगदंबा और शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह के बीच मतदान की नौबत आ गई।
विज्ञापन

6 of 8
बलिया में युवक की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
इस पर एसडीएम सुरेश कुमार पाल, सीओ चंद्रकेश सिंह और एसओ प्रवीण कुमार सिंह ने व्यवस्था बनाई कि जिसके पास आधार कार्ड अथवा अन्य कोई पहचान पत्र होगा, वही वोट कर पाएगा। एक पक्ष के लोग आधार कार्ड लेकर आए थे। दूसरे पक्ष के लोगों के पास पहचान पत्र नहीं था।
विज्ञापन

7 of 8
Ballia murder case - फोटो : अमर उजाला
इसी बात पर हंगामा हो गया। स्थिति बिगड़ते देख बीडीओ बैरिया गजेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक की कार्यवाही स्थगित कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई। प्रशासन के विरोध में नारेबाजी हुई। देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान धीरेंद्र ने फायरिंग कर दी। इसमें दुर्जनपुर निवासी जयप्रकाश पाल(45) को चार गोलियां लगीं। लोगों ने जयप्रकाश को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

8 of 8
मृतक की बेटी बेहोश हुई - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा ईंट पत्थर और लाठी-डंडों से नरेंद्र सिंह(45), आराधना सिंह(45), आशा सिंह(40), राजेंद्र सिंह(45), अजय सिंह(50) और धर्मेंद्र सिंह(40) गंभीर रूप से घायल हो गए। एसडीएम, सीओ के अलावा मौके पर मौजूद 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इस मामले में धीरेंद्र समेत आठ नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें