एसपी अवधेश पांडेय ने बताया कि 2014 में अहरौरा में हुए गैंगवार में कल्लू पांडेय, सूरज सिंह, राजेश चौधरी की अमजद ने गोली मारकर हत्या की थी। इससे पहले कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज में 2013 में स्वर्ण व्यवसायी मुन्ना सोनी की हत्या कर चांदी लूट ली थी। 2013 में ही उसने कैंट, वाराणसी में जिला जेल के डिप्टी जेलर अनिल त्यागी की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। उसके बाद से यह मुन्ना बजरंगी का खास हो गया था। जेल से छूटने के बाद कुछ दिनों से वह कटरा कोतवाली की बड़ी बसही स्थित ससुराल में किराए का मकान लेकर पत्नी के साथ रह रहा था। बरामद बाइक उसने रोहनिया और लंका वाराणसी से चुराई थी।