बागपत जेल में मारे गए मफिया मुन्ना बजरंगी की शव यात्रा में हजारों की भीड़ थी लेकिन इस भीड़ में वे चेहरे नदारद थे जो उसका करीबी होने का दावा करते थे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
वाराणसी में मंगलवार को मणिकर्णिका घाट पर मुन्ना बजरंगी को मुखाग्नि देता बेटा समीर
- फोटो : अमर उजाला
अभी तीन साल पहले 20 मई 2015 को बजरंगी की मां की तेरहवीं में पूर्वांचल के कई जिलों, बिहार, झारखंड, एमपी, हरियाणा आदि प्रांतों से भी बड़ी संख्या में उसके करीबी पहुंचे थे। इसमें कई सफेदपोश भी थे।
विज्ञापन
3 of 7
मुन्ना बजरंगी के घर के बाहर जमा हुई भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मां की तेरहवीं के लिए मुन्ना बजरंगी चार दिन की पेरोल पर घर आया था। इस दौरान रोज उससे मिलने और शोक संवेदना जताने वालों की भीड़ लगती थी। मंगलवार को जब बजरंगी का शव आया तो तमाम लोग नदारद रहे।
4 of 7
मुन्ना बजरंगी की शव के पास विलाप करती पत्नी सीमा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मुन्ना बजरंगी का शव मंगलवार को सुबह एंबुलेंस से सुबह सवा सात बजे जौनपुर में उसके पैतृक गांव पूरेदयाल कशेरू पहुंचा। उससे पहले किसी तरह की अनहोनी की आशंका से पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। उसके घर के आसपास का क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सुबह 9:20 बजे शव यात्रा वाराणसी के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
5 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मुन्ना बजरंगी की हत्या की खबर सुनने के बाद सोमवार को घर के लोग बागपत पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम के बाद रात में शव लेकर परिवार के लोग वहां से चल पड़े। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए थे। आला अफसर पल-पल की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
6 of 7
मुन्ना बजरंगी के लिए मणिकर्णिका घाट पर चिता तैयार
- फोटो : अमर उजाला
जिले के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया था। रायबरेली-जौनपुर हाईवे के रास्ते परिवार के लोग शव लेकर सुरेरी थाना क्षेत्र के पूरेदयाल कशेरू गांव पहुंचा। रास्ते के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। जगह जगह पुलिस की तैनाती की गई थी।
मुन्ना बजरंगी का शव उसके पैतृक गांव पूरे दयाल पहुंचने से लेकर शव यात्रा यहां से वाराणसी के लिए रवाना होने तक की पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग कराई है। इस काम के लिए सादे वेश में चार पुलिस कर्मियों को लगाया गया था जो मोबाइल फोन से वीडियो क्लिप तैयार कर रहे थे। शव यात्रा में शामिल लोगों पर पुलिस नजर रखे थी।