पीएम गति शक्ति मल्टी मॉडल वाटर वेज समिट 2022 में बोलते केंद्रीय मंत्री सोनोवाल
- फोटो : अमर उजाला
जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वाटरवेज, रेलवे, हवाई यातायात से लेकर देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है और अगले 25 साल में भारत आत्मनिर्भर देश होगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश की श्रेणी में लाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय, जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, श्रीपद नायक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पीएम गति शक्ति मल्टी मॉडल वाटर वेज समिट 2022 में बोलते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
- फोटो : अमर उजाला
हस्तकला संकुल में आयोजित समिट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम गति शक्ति टूल अभी तक दुनिया में किसी के पास नहीं है। पीएम गति शक्ति के तहत देश जमीन, जंगल, नदी, हाईवे, रेलवे, स्कूल, एयरपोर्ट जैसे 2200 संसाधनों का डाटा लेयर तैयार किया है।
यह डाटा एक दूसरे इंटीग्रेडेट प्रणाली के तहत आपस में जुडे़ होंगे। इसकी मदद से किसी भी परियोजना को शुरू करने से कई सुझाव और तकनीकी जानकारी आसानी से मिल जाएगी। पीएम शक्ति गति से मंत्री और अधिकारियों को भी जोड़ा गया।
पढ़ें: BHU में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले- आज का युवा नौकरी लेने वाला नहीं, देने वाला है
इस आयोजन के दौरान भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण तथा कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड के बीच एक करार भी हुआ है। समझौते के तहत कोचिन शिपयार्ड आठ हाईब्रिड इलेक्ट्रिक कैटामारन जलयानों का निर्माण भी करेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने 130 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। 50 पैक्स क्षमता वाले जलयान वाराणसी, अयोध्या, मथुरा- वृंदावन और गुवाहाटी में तैनात किए जाएंगे।