फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ की कार के बाद मुलायम के बेटे की अगली बड़ी ख्वाहिश

Wed, 01 Feb 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 11
prateek yadav - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के मार्गदर्शक मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक यादव की पांच करोड़ की लग्जरी लेम्बोर्गिनी कार सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। विपक्षी पार्टियां इसे लेकर मुलायम सिंह समाजवादी छवि पर सवाल उठा रहे हैं वहीं प्रतीक इसे लेकर बेपरवाह हैं। वह अब और एक आलीशान चीज खरीदने की तमन्ना रखते हैं। आगे की स्लाइड में जाने क्या खरीदना चाह रहे हैं-
विज्ञापन

2 of 11
prateek yadav - फोटो : अमर उजाला
प्रतीक यादव अक्सर लेम्बोर्गिनी से लखनऊ की सड़कों पर फर्राटा भरते दिख जाते हैं। भाजपा ने इस कार पर बकायदा एक वीडियो जारी कर कहा था कि पांच करोड़ की लेम्बोर्गिनी पर सवार समाजवाद। इसमें दिखाया गया है कि समाजवादी परिवार के मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक का समाजवाद देखिए, 5 करोड़ की कार इनकी सवारी है ।
विज्ञापन

3 of 11
prateek yadav - फोटो : अमर उजाला
जरा देखिए तो सही प्रतीक कैसे राजधानी की सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं । भाजपा के इस बयान के बाद प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, लेम्बोर्गिनी ब्लू बोल्ट और रात का समय। जिनको तकलीफ हो बरनाल लगाएं। 

4 of 11
Prateek Yadav - फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि प्रतीक यादव, मुलायम सिंह और उनकी दूसरी पत्नी साधना के बेटे हैं। जिस कार से वह सफर कर रहे हैं, वह 5200 सीसी की लेम्बोर्गिनी हरकेन है। यह कार 325 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से फर्राटा भर सकती है। 
विज्ञापन

5 of 11
prateek yadav - फोटो : अमर उजाला
इस कार के बारे में दावा किया जाता है कि यह मात्र 3.2 सेकेंड में शून्य से 100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। दिल्ली में इसकी एक्स शोरुम कीमत दो करोड़ 99 लाख है। वहीं ऑन रोड इसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन

6 of 11
business jet - फोटो : अमर उजाला
वहीं अब प्रतीक यादव का मन में एक और आलीशान चीज खरीदने का कर रहा है। वह अब अंबानी, अडानी और जिंदल की तरह खुद का बिजनेस जेट खरीदना चाहते हैं। प्रतीक ने अपनी दिली ख्वाहिश इंस्टग्राम पर जाहिर की।
विज्ञापन

7 of 11
business jet - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने एक एयरपोर्ट पर खड़े बिजनेस जेट की फोटो पोस्ट कर लिखा। अगले 10 साल में मेरा लक्ष्य। इसके लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी। प्रतीक ने जिस बिजनेस जेट की फोटो पोस्ट की है वह अमेरिकी कंपनी सेशना का है। यह कंपनी मिडियम साइज के बिजनेस जेट बनाती है।

8 of 11
business jet - फोटो : अमर उजाला
इसके दो मॉडल हैं। सीटेशन एक्सएलएस और सीटेशन एक्सएलएस प्लस।यह बिजनेस जेट में बैठकर आपको राजसी ठाट का पूरा अनुभव होगा। इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। एक बिजनेट जेट की कीमत 4,595,000 डालर या 31 करोड़ 16 लाख रुपये है।

9 of 11
business jet - फोटो : अमर उजाला
इस विमान में दो चालक दल सदस्य और नौ यात्री बैठ सकते हैं। यह विमान 816 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से 3441 किमी तक उड़ान भर सकता है। कंपनी ने अब तक 575 विमान बनाए हैं।प्रतीक की इस पोस्ट पर उनके एक प्रशंसक ने लिखा, भाई आपकी कार ने कई लोगों का हाजमा खराब कर दिया है।

10 of 11
business jet - फोटो : अमर उजाला
अब बिजनेस जेट का बेड़ा उनको आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर देगा। बता दें कि प्रतीक यादव रियल इस्टेट व्यवसायी हैं और लखनऊ में जिम चलाते हैं। उनकी पत्नी अपर्णा यादव लखनऊ कैंट सीट से सपा उम्मीदवार हैं ।
विज्ञापन

11 of 11
aprna yadav prateek yadav - फोटो : facebook
वह अब तक नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में सबसे दौलतमंद हैं। उनके परिवार की कुल संपत्ति 16.68 करोड़ रुपये है। उनकी संपत्ति 3.27 करोड़ रुपये है, जबकि उनके पति प्रतीक यादव के पास 13.41 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें