फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बाहुबली विधायक मुख्तार की पत्नी और बेटों के होटल को बुलडोजर ने ढहाया, पुलिस बल भी मौजूद

Sun, 01 Nov 2020 05:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 6
होटल पर चलाया बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला
मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी व बेटों के नाम से संचालित गाजीपुर जिले में गजल होटल पर सुबह साढ़े 6 बजे बुलडोजर चलना शुरू हो गया। होटल के दूसरे तल, सीढ़ी व अन्य अतिक्रमण के हिस्से को एडीएम व एसपी सिटी की देखरेख ध्वस्त कर दिया। देखें अगली स्लाइड्स...।
विज्ञापन

2 of 6
होटल पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को देर शाम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बोर्ड ने मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों की अपीलों को खारिज कर दिया था। इसके बाद से गजल होटल को खाली कराने का कार्य शुरू कर दिया गया था। महुआबाग इलाके में पूरी रात अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर पुलिस बल मौजूद।
जिला प्रशासन सुबह होते ही गजल होटल पर बुलडोजर चलाने लगा। गजल होटल के पास सुबह ही आला अफसरों के साथ पुलिस, पीएसी व प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा शुरू हो गया। जिला प्रशासन ने पांच पोकलेन मशीनों द्वारा गजल होटल के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया। पूरे गजल होटल के आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है।

4 of 6
बीते आठ अक्तूबर को गजल होटल को ध्वस्त करने का आदेश उप जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने दिया था। एसडीएम कोर्ट ने गजल होटल के दूसरे तल, सीढी और अवैध हिस्सों को गिराने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद होटल संचालक ने हाईकोर्ट में अपील की थी।
विज्ञापन

5 of 6
हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद फिर से डीएम कोर्ट में अपील करने का आदेश जारी हुआ था। डीएम की अगुवाई में बोर्ड में मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों की अपील खारिज करते हुए एसडीएम के आदेश को बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रविवार की सुबह होटल को गिराते समय एडीएम राजेश कुमार के आलावा सदर एसडीएम प्रभास कुमार, जखनियां एसडीएम सूरज यादव, अतरिक्त एसडीएम, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, सीओ सिटी ओजस्वी चावला, महमूद अली मौजूद रहे। सुबह 6:38 बजे पांच पोकलेन से दूसरे तल के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। महुआबाग तिराहे से मिश्र बाजार तक बैरिकेडिंग की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें