गाजीपुर जिले के बहुआबाग स्थित गजल होटल के 235 वर्ग मीटर में बने अवैध निर्माण को ढहाया गया। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से होटल संचालक मुख्तार अंसारी की पत्नी व बेटों को 35 लाख का नुकसान हुआ है। वर्ष 2004-05 में शहर के बीच बने होटल के दूसरे तल पर 15 से अधिक कमरे तथा हाल बना हुआ था। यह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद अब मलबे में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
2 of 5
मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी और दोनों पुत्रों के नाम से संचालित गजल होटल के नीचले हिस्से में जहां एचडीएफसी बैंक का एटीएम था, तो दूसरी तरफ 15 कटरों में सर्राफ, कपड़ा, इलेक्ट्रानिक और फुटवेयर की दूकानें संचालित हो रही थीं।
विज्ञापन
3 of 5
होटल पर चलाया बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं दूसरे तल के एक हिस्से में एचडीएफसी बैंक का संचालन हो रहा था, तो अन्य 15 कमरों को किराये पर दिया गया था। होटल संचालक को पूरे कांपलेक्स से करीब एक लाख रुपये बतौर किराया मिल जाता था। बीते सितंबर माह के अंतिम सप्ताह से गजल होटल पर जिला प्रशासन की नजर टेढ़ी होते ही कांपलेक्स में रह रहे लोगों की धुकधुकी बढ़ गई थी।
4 of 5
आठ अक्तूबर को एसडीएम कोर्ट के ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद टूटने की संभावना तो प्रबल हुई, लेकिन संचालक द्वारा हाईकोर्ट में एसडीएम कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल करने के बाद उन्हें होटल के बचने की उम्मीद जगी। जब हाईकोर्ट द्वारा डीएम कोर्ट में दस दिन के अंदर अपील करने का आदेश दिया गया, तो स्थितियां बदल चुकी थी।
इसके बाद एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों ने बैंक को अन्यत्र शिफ्ट करने के साथ खाली करना शुरू कर दिया था। भवन के ऊपर लगे मोबाइल टावर को संबंधित कंपनी द्वारा खोलना शुरू कर दिया गया। निचले हिस्से में दुकान चला रहे कई दुकानदारों ने भी धीरे-धीरे सामान हटाना शुरू कर दिया था। अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से मलबे में तब्दील हो चुके दूसरे तल को देख लोगों में जहां तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, वहीं होटल भी वीरान दिखने लगा है।