मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी एवं उनकी पत्नी अफशां बेगम को दिल का दौरा पड़ने की खबर मिलते ही मुख्तार समर्थकों में काफी मायूसी देखने को मिली। उनकी सलामती के लिए उनके समर्थकों ने मंदिरों व मस्जिदों में दुआ की। बता दें कि विधायक मुख्तार अंसारी एवं उनकी पत्नी को बांदा जेल में हार्ट अटैक पड़ा। इसकी सूचना मिलते ही यूसुफपुर स्थित श्री अंसारी के आवास फाटक पर उनका हालचाल जानने के लिए उनके समर्थक की भीड़ जमा हो गई। लेकिन परिवार के सभी सदस्यों के लखनऊ रवाना हो जाने के कारण समर्थक भी लखनऊ रवाना हो गए। आगे की स्लाइड्स देखें...
विज्ञापन
2 of 8
मुख्तार अंसारी की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
नगर की मस्जिदों में जोहर की नमाज के बाद मुख्तार अंसारी एवं उनकी पत्नी अफशां की सलामती के लिए दुआ मांगी गई। चारो तरफ समर्थकों में बेचैनी का आलम था। हर कोई एक-दूसरे से यह जानने का प्रयास करता रहा कि अब उनके महबूब नेता की तबीयत कैसी है। वह किस अस्पताल में है। घरों में लोग टीवी चैनलों के सामने मुख्तार के संबंध में चल रहे समाचारों से चिपके रहे।
विज्ञापन
3 of 8
गौसिया मस्जिद में दुआ मांगते मुस्लिम
- फोटो : अमर उजाला
मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के बचपन के साथी एवं उनके साथ क्रिकेट खेल चुके मुहम्मदाबाद नगर निवासी मुहम्मद जफर खां चंदा ने कहा कि मुख्तार अंसारी काफी रहम दिल इंसान एवं गरीबों एवं कमजोर वर्ग के मसीहा हैं। नगरपालिका के चेयरमैन मुख्तार अंसारी के समर्थक शमीम अहमद का कहना है कि मुख्तार अंसारी के दिल में हमेशा गरीबों एवं कमजोर लोगों की सहायता का जज्बा रहता है। जो भी उनके पास किसी भी काम से जाता है। उसका काम करने का वह हर संभव प्रयास करते हैं।
4 of 8
विधायक अंसारी के शीघ्र स्वास्थ्य होने के लिए दुआ मांगते मुस्लिम बंधू
- फोटो : अमर उजाला
सामंतवादियों के खिलाफ लड़ाई लडने के कारण उन्हें सांप्रदायिक शक्तियों के विरोध का हमेशा सामना करना पड़ा लेकिन कमजोर, दलित एवं अल्पसंख्यकों का उनमें भरोसा होने के कारण वह लगातार विधायक निर्वाचित हुए। बहादुरगंज निवासी शफीकुर्रहमान अंसारी ने कहा कि गरीब, असहाय एवं मजलूमों की दुआएं उनके साथ है। ऊपर वाला उनको अविलंब स्वस्थ करे। वसीम अब्बासी कहते हैं कि हजारों समर्थकों एवं गरीबों की दुआएं उनके साथ है। हम सब उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
पुलिस पहुंची अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन सुबहानुल्लाह अंसारी के सबसे छोटे पुत्र मुख्तार अंसारी की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा डा. एमए अंसारी इंटर कालेज यूसुफपुर से हुई। पीजी कालेज गाजीपुर से श्री अंसारी ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर तक की शिक्षा ग्रहण की। मुख्तार अंसारी क्रिकेट के बहुत अच्छे खिलाडी रहे। जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में उन्होंने क्रिकेट खेली। मुख्तार अंसारी अच्छे निशानेबाज रहे हैं। वह शिकार के शौकीन हैं।
विज्ञापन
6 of 8
आवास पर कुशलक्षेम जानने के लिए खड़े समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
उनकी शादी यूसुफपुर से पांच किलोमीटर दूर स्थित महरूपुर गांव में अफशा बेगम के साथ हुई है। उनके दो पुत्रों में सबसे बडे़ अब्बास अंसारी ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी की कई प्रतियोगिताएं जीती है। दूसरे पुत्र उमर अंसारी हैं। मुख्तार अंसारी के बडे़ भाई सिबगतुल्ला अंसारी मुहम्मदाबाद विधानसभा से विधायक रहे हैं। दूसरे भाई अफजाल अंसारी मुहम्मदाबाद से पांच बार विधायक रहने के साथ ही गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 8
बेटाें के साथ मुख्तार अंसारी
मुख्तार अंसारी सपा, बसपा गठबंधन की पहली सरकार के दौरान 1993 में सरकार में नंबर 2 के नेता राजबहादुर के खिलाफ गाजीपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और उन्होंने राजबहादुर को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन वह चुनाव हार गए थे। उसके बाद श्री अंसारी ने अपनी राजनीतिक कर्मभूमि मऊ को बनाया।
पूर्वांचल के चर्चित नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लडा। मात्र 4 हजार वोटों के अंतर से पराजित हुए। वर्ष 2002 के विधानसभा के चुनाव में वह मऊ सदर सीट से पहली बार विधायक बने। उसके बाद से लगातार वर्ष 2005, 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर लगातार चौथी बार विजय दर्ज कर अपनी लोकप्रियता का झंडा बुलंद किया। वर्तमान समय में मुख्तार अंसारी कृष्णानंद राय हत्याकांड में बांदा जेल मे बंद हैं। उनकी बीमारी की खबर से पूरे क्षेत्र में उनके समर्थक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। उनके स्वस्थ होने के लिए पूजा-पाठ एवं दुआएं मांगी जा रही है।