फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बेटी के लिए चाट लेने निकले पिता को रोडवेज ने कुचला, घर में मचा कोहराम

Tue, 09 Jan 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सारनाथ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर घर से ‌बेटी के लिए चाट लेने के ‌निकले पिता को रोडवेज बस ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सारनाथ की फुटहवानार बाजार में सोमवार की रात वाराणसी से गाजीपुर जा रही रोडवेज की बस ने बाइक सवार राजगीर नरेश चौहान (40) को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में नरेश की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने मौके से गुजर रही निजी बस पर पथराव करते हुए फुटहवानार बाजार में वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर शव रखकर मुआवजे के लिए जाम लगा दिया। सूचना पाकर फोर्स के साथ पहुंचे तीन थानेदारों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों में जमकर नोकझोंक हुई। 

 
विज्ञापन

3 of 6
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
दो घंटे बाद रात 9:40 बजे के लगभग एसीएम चतुर्थ नीता यादव ने लिखित दिया कि राष्ट्रीय पारिवारिक मुआवजा, किसान मजदूर बीमा योजना, मुख्यमंत्री सहायता कोष और रोडवेज की ओर से नरेश के परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी तब सभी माने और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के दौरान नरेश ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। 

 

4 of 6
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर थाना अंतर्गत नेवड़ी संदहा निवासी राजगीर नरेश चौहान बाइक से अपनी बेटी संजीवनी के लिए फुटहवानार बाजार चाट लेने गया था। वापसी के दौरान बाजार में ही 7:30 बजे के लगभग रोडवेज की बस ने बाइक पर पीछे से जोरदार टक्कर मारी और छिटक कर सड़क पर गिरे नरेश को कुचलते हुए तेजी से आगे बढ़ गई। हादसे में मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर वाराणसी-गाजीपुर मार्ग को जाम कर दिया। इसके साथ ही गाजीपुर से बनारस आ रही निजी बस पर ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया। पथराव में आठ यात्रियों को चोट आई है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
जाम खुलवाने पहुंची पुलिस ने पहले तो समझाकर मामले को खत्म कराने की कोशिश की लेकिन सफल न होने पर छात्रनेता अखिलेश पाल को जीप में बैठा ली। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस जीप को घेर कर अखिलेश को नीचे उतार लिया और नारेबाजी करने लगे। रात 9:40 बजे के लगभग जाम खत्म हुआ तो आवागमन शुरू हुआ। उधर, हादसे में नरेश की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी सुनीता अचेत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि नरेश दो बेटे और एक बेटी का पिता था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुलिस के अनुसार दुर्घटना से संबंधित रोडवेज बस को चौबेपुर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर फुटहवानार बाजार में हादसे में मौत के बाद जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। जाम में वाराणसी से गाजीपुर, मऊ, बलिया और गोरखपुर आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन फंसे हुए थे। रात 9:40 बजे विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ तो जल्दी आगे निकलने की होड़ में फिर जाम लग गया। रात 10:30 बजे के लगभग किसी तरह से आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें