बनारस में वात्सल्य सोसायटी की ओर से आयोजित पहली मिस बनारस व मिसेज बनारस प्रतियोगिता के फाइनल में ब्यूटी क्वींस ने रैंप पर जलवा बिखेरा। इसके बाद पुरस्कारों की घोषणा होते ही पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
miss banaras
- फोटो : अमर उजाला
बनारसी सिल्क और हैंडलूम के प्रमोशन के साथ ही बनारस की प्रतिभाओं को मंच दिलाने के लिए मिसेज व मिस बनारस के ग्रैंड फिनाले का आयोजन सोमवार को कैंटोनमेंट स्थित होटल में किया गया।
विज्ञापन
3 of 9
miss banaras
- फोटो : अमर उजाला
मिसेज बनारस में 18 और मिस बनारस में 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मिस बनारस का खिताब शिवांगी और मिसेज बनारस के दो वर्गों का खिताब ओईसी डॉन और दीपमाला केशरी के सिर सजा।
4 of 9
miss banaras
- फोटो : अमर उजाला
वात्सल्य सोसायटी व फैशन डिजाइनर मुकीम अख्तर के संयुक्त तत्वावधान में मिसेज व मिस बनारस के ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने रैंप पर कैटवाक कर जलवे बिखेरे। संगीत की तेज धुन पर बनारसी परिधानों में सजी मॉडल्स जब रैंप पर उतरीं तो दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
5 of 9
miss banaras
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन, इंडो वेस्टर्न और गाउन के राउंड में बनारसी सिल्क ब्रोकेट व हैँडलूम के परिधानों में सजी मॉडल्स ने बॉलीवुड के गीतों पर कदमताल करते हुए जजों के सामने दावेदारी पेश की। ग्रैंड फाइनल का शुभारंभ मिसेज इंडिया अंजली श्रीवास्तव, पूजा राय, नलिनी मिश्रा, ईशा, दिव्या यादव और अर्पिता वीर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। राष्ट्रगान के बाद फैशन शो की विधिवत शुरूआत की गई।
विज्ञापन
6 of 9
miss banaras
- फोटो : अमर उजाला
डिजाइनर मुकीम अख्तर, रूचि सिंह, सिमरन केशरी, शिवानी श्रीवास्तव, ऋचा पांडेय, ऋषि पांडेय, अमित पांडेय, फहाद, हिमांशी सहवानी, एकधान हमदी के बनाए हुए परिधान प्रतियोगिता के आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
7 of 9
miss banaras
- फोटो : अमर उजाला
तीन राउंड में हुए इस फैशन शो में ब्राइडल, इंडो वेस्टर्न और डिजाइनर लुक छाया रहा। निर्णायकों ने तीनों राउंड व प्रश्नोत्तरी राउंड में दिए गए नंबरों के आधार पर मिसेज बनारस में 20 वर्ष से 35 वर्ष के आयु वर्ग में विजेताओं को चयनित किया गया।
8 of 9
miss banaras
- फोटो : अमर उजाला
फैशन शो के पहले राउंड में मॉडल्स फैशन डिजाइन मुकीम अख्तर की डिजाईन की हुई साड़ियों का पहनकर रैंप पर उतरे। दूसरे इंडो वेस्टर्न राउंड और तीसरे राउंड गाउन में मॉडल्स ने रैंप वाक किया। इस राउंड की डिजाइन रुबी सिंह ने तैयार किया था।
प्रतियोगिता के कोरियोग्राफर निहिल श्रीवास्तव व साची अवस्थी रहे। तीन राउंड के उपरांत मिसेज बनारस व मिस बनारस के प्रतियोगियों को बेस्ट वाक, बेस्ट स्माइल, बेस्ट आईज, बेस्ट हेयर, फोटोजेनिक माडल आफ द ईयर, पर्सनालिटी, फिजिक टाइटल का अवार्ड दिया गया।