फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ओर छाया क्रिसमस का रंग, गिरजाघरों में हुई आराधना, लोगों ने की मस्ती 

Mon, 25 Dec 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
Merry Christmas - फोटो : अमर उजाला
मसीही समुदाय के सबसे बड़े पर्व क्रिसमस पर हर ओर खुशी के रंग छाए रहे। हर ओर उत्साह और उल्लास के साथ लोगों ने इस पर्व में अपनी शिरकत की। आधी रात प्रभु यीशु के जन्म के साथ खुशियों का दौर जो शुरू हुआ तो दिन बढ़ने के साथ वो खुशी दूनी होती गई। बनारस में लोगों ने इस‌ दिन को यादगार बनाने के लिए जमकर मस्ती की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 8
Merry Christmas - फोटो : अमर उजाला
गिरजाघरों में सुबह प्रभु यीशु और मदर मैरी की भी आराधना हुआ। अकीदत और आस्था के साथ दिन की शुरुआत मसीही समुदाय ने गिरजाघरों में आराधना और प्रार्थना से की। यहां मोमबत्ती जलाकर प्रभु यीशु को नमन किया। उनके संदेशों को आत्मसात किया। गिरजाघरों में पुराहितों और पादरियों ने विशेष प्रार्थनाएं कराई तो बाइबिल के संदेश भी पढ़े। 

 
विज्ञापन

3 of 8
Merry Christmas - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस पर खास नजारा सेंट मेरीज कैथड्रल चर्च का रहा। यहां दोपहर एक बजे तीन दिवसीय क्रिसमस मेला का शुभारंभ बिशप फादर यूजीन जोसेफ ने किया। इस मेले में धर्म, मजहब का बंधन तोड़ क्रिसमस की खुशियों में शामिल होने के लिए लोग पहुंचे। प्रभु यीशु की आराधना के साथ यहां उनके जन्म की लगाई गई झांकी ने सभी का ध्यान खींचा। 

 

4 of 8
Merry Christmas - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा चरनी में स्थापित प्रभु यीशु को देखने को भीड़ लगी रही। यहां लोगों ने खूब सेल्फी भी खिंचवाई। इस मेले का मुख्य आकर्षण बाइबिल प्रदर्शनी देखने को भी लोगों की लाइन लगी रही। कठपुतली नृत्य ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। इन सबसे अलग यहां क्रिसमस ड्रामा का भी मंचन हुआ जिसे देखने को लोग खासा उत्सुक रहे।

 
विज्ञापन

5 of 8
Merry Christmas - फोटो : अमर उजाला
मेले में लोगों ने झूलों का भी खूब आनंद लिया। बच्चों बड़ों के लिए यहां किस्म किस्म के झूले लगे थे। खानपान से लेकर खिलौने, होम फर्निशिंग, सजावट, मनोरंजक खेल वगैरह के स्टॉल पर लोगों की जबरदस्त भीड़ लगी थी। अलग अलग स्टाल पर लोगों ने खरीदारी भी खूब की। 

 
विज्ञापन

6 of 8
Merry Christmas - फोटो : अमर उजाला
लाल गिरजा कैंट में भी क्रिसमस पर खास रौनक देखने को मिली। यहां प्रार्थना सभा में काफी तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया। रेव्ह. संजय दान ने यहां प्रार्थना कराई। नए नए कपड़े पहने लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दीं। सेंट थॉमस चर्च में दोपहर तीन बजे क्रिसमस डे की मुख्य आराधना हुई रेव्ह. एन स्टीवंस ने प्रार्थना कराई। सेंट पॉल सिगरा चर्च में फादर सैम जोशुआ सिंह ने प्रार्थना कराई। बाइबिल की आयतें पढ़ीं। 

 
विज्ञापन

7 of 8
Merry Christmas - फोटो : अमर उजाला
सीएनआई चर्च तेलियाबाग, रामकटोरा, चर्च ऑफ बनारस, बेथेलफूल गॉस्पल चर्च समेत शहर के सभी चर्चों में प्रार्थना हुई। उधर क्रिश्चियन कालोनी सिगरा से लेकर कैंटोंमेंट, डीरेका, बीएचयू में क्रिसमस पर खास रौनक देखने को मिली। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे के घर जाकर क्रिसमस की बधाइयां दीं। केक खिलाकर मुंह मीठा कराया। 

 
विज्ञापन

8 of 8
Merry Christmas - फोटो : अमर उजाला
घरों में देर रात तक दावतों और बोन फायर पार्टी का दौर चलता रहा। उधर क्रिसमस पर मॉल व होटलों में खास सजावट की गई थी। मॉल में भी युवाओं की टोलियां मस्ती करती नजर आईं। घाटों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें