फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मालवीय जयंती पर फूलों से सजी महामना की बगिया, दीपों से जगमग हुआ भवन

Sat, 26 Dec 2020 12:34 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
मालवीय भवन में दीपोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
बीएचयू के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर पूरा बीएचयू परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। मालवीय भवन से लेकर महिला महाविद्यालय चौराहा, एलडी गेस्ट हाउस तक की सड़कों पर दीप जलाकर महामना को याद किया गया। उधर मालवीय भवन की रंग-बिरंगी फूलों से इस तरह की सजावट की गई थी, लोग खुद ही इधर देखने चले आ रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मालवीय भवन में दीपोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
महामना जयंती समारोह की शुरूआत मालवीय भवन स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र के संयोजन में आयोजित मालवीय दीपावली में कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने पंच दीप जलाकर महामना के आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प दिलाया। इसके बाद कुलगुरु प्रो. वीके शुक्ला, कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह आदि ने भी दीप प्रज्ज्वलित किया। उधर राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में भी दीप जलाए गए। इस दौरान प्रो. उपेंद्र त्रिपाठी, प्रो. उपेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 6
मालवीय भवन में दीपोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।
भाजपा महानगर महामना मंडल की ओर से मालवीय जयंती पर लंका स्थित मालवीय प्रतिमा की भाजपाइयों ने सफाई कर दूध से स्नान कराया। प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह के नेतृत्व में चले स्वच्छता अभियान में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान अशोक चौरसिया, नवरतन राठी, जगन्नाथ ओझा, रविंद्र सिंह, आदि लोग मौजूद रहे। 

4 of 6
जयंती पर अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोलते कुलपति प्रो टीएन सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
अस्सी घाट पर महामना की जीवनयात्रा से काशी की जनता रूबरू हुई। महामना के जीवन से जुड़े चित्रों में उनकी सादगी, विचार और दूरदर्शिता के दर्शन कर लोग धन्य हुए। घाट पर आने वाले लोगों के लिए प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी रही और लोगों ने इसे सराहा भी। साथ ही काव्य पाठ और संगीत के माध्यम से महामना को नमन किया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
अस्सी घाट पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।
महामना की जयंती के अवसर पर आश्रय सेवा संस्थान, क्षेत्रीय अभिलेखागार और संस्कृति विभाग की ओर से सुबह ए बनारस के मंच पर भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर महामना के मानस पुत्रों का सम्मान, कवि सम्मेलन एवं चित्र व अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ महामना के चित्र एवं मंगल कलश पर पुष्पार्चन से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मालवीय भवन के सामने सेल्फी लेतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।
इसके पूर्व पाणिनी कन्या की ऋषिकाओं ने वैदिक मंगलाचरण किया। बीएचयू मंच कला संकाय की शोध छात्राओं ने डॉ. मधुमिता के मार्गदर्शन में कुलगीत प्रस्तुत किया। डॉ. विजय कपूर ने सरस्वती वंदना पेश की। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रो. संजय राय, आरपी सिंह, प्रो. सच्चिदानंद त्रिपाठी ने किया। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। उधर जयंती के अवसर पर मालवीय भवन के सामने दीपोत्सव का नजारा देख युवतियां सेल्फी लेतीं नजर आईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें