फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए महात्मा गांधी, बापू ने किया था भारत माता मंदिर का उद्घाटन

Wed, 31 Jan 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहर भर में आयोजन हुए। डर्बीशायर क्लब ने बेनियाबाग के गांधी चौरा पर माला-फूल चढ़ाए गए। उधर गांधी चौरा पर अधिवक्ताओं ने साफ-सफाई कर कैंडल जलाए। बापू ने काशी में 25 अक्टूबर 1936 में भारत माता मंदिर का उद्घाटन किया था। इसके अलावा महात्मा गांधी की उपेक्षा की बानगी भी सामने आई। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि - फोटो : अमर उजाला
जहां महात्मा गांधी का भस्म कलश रखा गया था वहां इक्का-दुक्का संस्थाओं के लोग ही पहुंचे। बापू का भस्म कलश 11 फरवरी 1948 को बेनियाबाग में रखा गया था। जिसे दूसरे दिन सुबह आठ बजे सांसद रहे रघुनाथ सिंह ने कलश को राजकीय और सैनिक सम्मान के साथ हरिश्चंद्र घाट पहुंचाया गया। जहां गंगा में प्रवाहित किया गया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि - फोटो : अमर उजाला
यहां गांधी चौरा का शिलान्यास प्रथम गर्वनर राजगोपालाचारी ने एक दिसंबर 1949 को किया था। इस स्थान को गांधी चौरा के नाम से जाना जाता है लेकिन इस पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। रेलिंग टूटी पड़ी है। स्वच्छता का संदेश देने वाले बापू के अस्थि कलश स्थल के आसपास गंदगी है।  

 

4 of 6
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के आदर्श ग्राम नागेपुर में मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का शहादत दिवस मनाया गया। लोक समिति आश्रम की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आशा सामाजिक विद्यालय, किशोरी सिलाई केंद्र के बच्चे व लोक समिति के कार्यकर्ता शामिल हुए। बच्चों ने बापू के प्रिय भजन बैष्णो जन तो तेने कहिये जी पिर परायी जानी रे....गाये। लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी बापू के सपने अधूरे है। इस दौरान बापू के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि - फोटो : अमर उजाला
चौबेपुर स्थित एसओएस हरमन माइनर स्कूल दानियालपुर डुबकिया में मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर ‘वर्तमान शिक्षा मे गांधी जी के शैक्षिक मूल्यों की प्रासंगिकता’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोहनियां संवाददाता के अनुसार गांधी चबूतरा पर लोगों ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। राजातालाब में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। जक्खिनी में भारत स्वाभिमान की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयाजित की गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि - फोटो : अमर उजाला
नवयुवक मंगल दल ढढोरपुर ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजिल दी। पीएम के आदर्श गांव जयापुर में भी महात्मा गांधी जी को नमन किया गया। वहीं सिहोरवा प्राथमिक विद्यालय में भी बापू को याद किया गया। एसओएस हरमन माइनर स्कूल चौबेपुर, में गांधीजी के शैक्षिक मूल्यों की प्रासंगिकता पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रूपल, द्वितीय प्रशांत और तृतीय स्थान आदित्य मिश्रा ने प्राप्त किया। नौ प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि यूको बैंक के मंडल प्रबंधक एमके आनंद, संयोजक अजय गुप्ता, विशिष्ट अतिथि साहिल सुमन रहे। स्वागत प्रधानाचार्य पॉल पीवी ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें