फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MahaShivratri 2024: विश्वनाथ धाम में टूटे पिछले सभी रिकॉर्ड, 10 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

Fri, 08 Mar 2024 09:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

MahaShivratri in Varanasi: महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की कतार लगी है। लाखों श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। भक्तों ने भोर से ही बाबा का जलाभिषेक कर जीवन मंगल की कामना की। दर्शनार्थियों पर फूलों की बारिश भी की जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 15
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
शिवभक्तों की आस्था के सबसे बड़े उत्सव महाशिवरात्रि पर काशी में बाबा विश्वनाथ दरबार में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे। विश्वनाथ धाम में लाखों भक्तों की कतार लगी है। भोर से ही भक्त बाबा के दर्शन को आतुर दिख रहे हैं। महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन का नया रिकॉर्ड ही बना दिया।

शाम छह बजे तक 7.81 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में दर्शन किए। इससे पहले एक जनवरी 2024 को 7.25 लाख लोगों ने बाबा के दर्शन किए थे। आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को एक सेकंड में 14 श्रद्धालुओं ने बाबा के झांकी दर्शन किए। मंगला आरती से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत 45 घंटों तक चलेगा।

शुक्रवार की भोर में मंगला आरती के बाद 3:15 बजे से दर्शन-पूजन के लिए मंदिर के कपाट खुल गए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने कतारबद्ध श्रद्धालुओं पर गुलाब के फूल बरसाकर स्वागत किया। सात घंटे पहले से ही कतार में लगे हुए श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। गेट नंबर चार से एक कतार दशाश्वमेध घाट की तरफ तो दूसरी कतार चौक थाने के आगे तक लगी थी। हर-हर महादेव... और जय श्रीराम... का जयघोष करते हुए श्रद्धालुओं का रेला बाबा के धाम में प्रवेश करने लगा।

सुबह छह बजे तक 1.78 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा दरबार में दर्शन किए। दर्शनार्थियों का आंकड़ा प्रति सेकंड 16 श्रद्धालुओं का रहा। नौ बजे तक 3.88 लाख, 10 बजे तक 4.53 लाख, 11 बजे तक 4.94 लाख, 12 बजे तक 5.42 लाख, एक बजे तक 5.98 लाख, दो बजे तक 6.56 लाख, तीन बजे तक 6.82 लाख, चार बजे तक 7.26 लाख, पांच बजे तक 7.57 लाख और शाम छह बजे तक 7.81 लाख ने दर्शन किए थे। इस दौरान दर्शनार्थियों पर फूल भी बरसाए गए। आगे की स्लाइड्स में तस्वीरों में देखें- दिनभर की झलकियां...


 
विज्ञापन

2 of 15
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए परिसर में चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है। जगह- जगह स्थानों पर पेयजल चिकित्सा की टीमें तैनात हैं।  
विज्ञापन

3 of 15
Mahashivratri 2024 - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि का पर्व श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व पर देश विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। भक्तों ने भोर से ही बाबा का जलाभिषेक कर जीवन मंगल की कामना की।  

4 of 15
Mahashivratri 2024 - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा दरबार में बाबा श्री काशी विश्वनाथ की एक झलक पाने के लिए दर्शनार्थी गुरुवार की शाम से ही कतार बद्ध होकर सभी प्रवेश द्वारों पर इंतजार करने लगे। 
विज्ञापन

5 of 15
Mahashivratri 2024 - फोटो : अमर उजाला
मंगला आरती के पश्चात जैसे ही भोर में 4 बजे बाबा का पट आम दर्शनार्थियों के लिए खुला सभी श्रद्धालु हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए बाबा दरबार में पहुंचे और जलाभिषेक कर जीवन मंगल कामना की।
विज्ञापन

6 of 15
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष महाशिवरात्रि के बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए लगभग 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में दर्शन के लिए बहुत अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन

7 of 15
Mahashivratri 2024 - फोटो : अमर उजाला
काशी में शिव विवाह के साक्षी बनेंगे शिवभक्त
महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवभक्त भगवान शिव और माता गौरा के विवाह के साक्षी बनेंगे। पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी का आवास जनवासा बनेगा तो श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का गर्भगृह मंडप में तब्दील हो जाएगा। शिवयोग, सर्वार्थ सिद्धि, सिद्धि योग और शुक्र प्रदोष के संयोग में महाशिवरात्रि का महापर्व मनेगा। भगवान शिव और मां गौरा के विवाहोत्सव के आयोजन होंगे।

8 of 15
mahashivratri 2024 - फोटो : अमर उजाला
सोनार पुरा स्थित तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन को भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। इस दौरान भोले के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। 

9 of 15
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ समेत वाराणसी के सभी शिव मंदिरों में भक्तों का रेला लगा है। वहीं अधिकारियों द्वारा सभी प्रमुख शिव मंदिरों में भ्रमण लगातार जारी है। सख्त आदेश है कि भक्तों को कोई समस्या न हो। 

10 of 15
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
बाबा विश्वनाथ के मंगला आरती के बाद से पांचों द्वार से भक्तों का हुजूम पहुंच रहा है। धाम में बाबा के एक झलक पाने को भक्त निहाल रहे। 

11 of 15
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
एक्टर सिद्धार्थ काशी विश्वनाथ बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। 

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

12 of 15
Mahashivratri 2024 - फोटो : अमर उजाला
जंगमबाड़ी मठ से विश्वराध्या जयंती पर निकली शोभायात्रा।

13 of 15
Mahashivratri 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुलपति तिवारी के आवास पर वर वधु के रूप में सजे महादेव व माता पार्वती।

14 of 15
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम मुस्तैद सीआईएसएफ के जवान।
विज्ञापन

15 of 15
बाबा विश्वनाथ का पूजन करते पुरोहित। - फोटो : अमर उजाला
बाबा विश्वनाथ का पूजन करते पुरोहित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें