फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: शानदार अंदाज में निकली तिरंगा यात्रा में गूंजा देशभक्ति का तराना, पग-पग पर बरसे फूल

Sun, 13 Aug 2023 04:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 13
वाराणसी में अमर उजाला की तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
मां तुझे प्रणाम की कड़ी में शनिवार सुबह वाराणसी में अमर उजाला की तिरंगा यात्रा शानदार अंदाज में निकली। यात्रा में देशभक्ति के तराने गूंजते रहे और पग-पग पर स्वागत किया गया। फूल बरसाए गए। हाथों में तिरंगा और जुबां पर वंदेमातरम के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं जोश से निकले। यात्रा का अगला हिस्सा पटेल तिराहा था तो पिछला राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के पास था। छात्र-छात्राओं की डेढ़ किलोमीटर की लंबी लाइन लगी और सब सधे कदमताल के साथ आगे बढ़े। करीब साढ़े तीन किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यात्रा समाप्त हुई। एनसीसी व स्कॉउट गाइड के बैंड ने देशभक्ति का जुनून और जोश बढ़ाया।

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, जिलाधिकारी एस राजलिंगम और जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने शनिवार को राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से निकलकर यात्रा जगतगंज गई, फिर चौरामाता मंदिर तिराहा, पटेल धर्मशाला, श्रीराम मार्केट होते हुए मलदहिया चौराहा पहुंची। इसके बाद लोहामंडी, लहुराबीर होते हुए वापस क्वींस इंटर कॉलेज मैदान में आकर समाप्त हुई। यात्रा में शामिल बुलेट राइडर्स का जोश देखते ही बना। कार्यक्रम में एजीआर ऑटोमोबाइल्स के प्रबंध निदेशक राजीव गुप्ता व राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. ब्रजेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शुभम तिवारी ने किया।
विज्ञापन

महानायकों को याद करना आवश्यक: राज्यमंत्री

2 of 13
तिरंगा यात्रा को संबोधित करते राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि व प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले महानायकों को याद करना आवश्यक है। पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके जरिये देशभक्ति की भावना जागृत की जा रही है। राज्यमंत्री ने शहरवासियों से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है। उन्होंने अमर उजाला के 0अभिनव अभियान की सराहना की और कहा कि तिरंगा यात्रा भव्य, दिव्य है।
विज्ञापन

कॉलोनी व चौराहों पर ध्वजारोहण : जिलाधिकारी

3 of 13
तिरंगा यात्रा को डीएम एस राजलिंगम ने किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया है। काॅलोनी, चौराहों पर सामूहिक ध्वजारोहण किया जाना चाहिए। इसके माध्यम से देश को आजादी दिलाने वाले महानायकों को याद किया जाएगा। इस तरह के आयोजन से ज्यादा लोग जुड़ें, यही संकल्प लेकर आगे बढ़ना है।

आकर्षण का केंद्र रही छात्राओं की झांकी

4 of 13
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
तिरंगा यात्रा में आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कोई भारत माता के वेश में था तो किसी ने रानी लक्ष्मीबाई का रूप धारण किया था। एकता में अनेकता की मिसाल पेश करते हुए पारंपरिक वेशभूषा में छात्राएं तिरंगा यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। प्रधानाचार्य प्रतिभा यादव के मार्गदर्शन में विद्यालय की शिक्षिकाएं भी पहुंचीं।
विज्ञापन

स्काउट-गाइड और एनसीसी कैडेट भी रहे शामिल

5 of 13
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
तिरंगा यात्रा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया और राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से आए स्काउट-गाइड के छात्र शोभा बढ़ा रहे थे। बैंड के साथ आए छात्रों ने देशभक्ति गीत बजाए और शानदार प्रस्तुति दी। बैंड का धुन सुन सड़क पर चलने वाले लोग भी छात्रों की तस्वीर को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए। उधर क्वींस इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने भी बढ़चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन

इन विद्यालयों की रही सहभागिता

6 of 13
वाराणसी में अमर उजाला की तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज, कमलाकर चौबे आदर्श इंटर कॉलेज, हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज, हरिश्चद्र बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, वनिता पब्लिक स्कूल, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, कमलापति त्रिपाठी ब्वायज इंटर कॉलेज, कमलापति गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा पर व्यापारियों ने बरसाई गुलाब की पंखुड़ियां

7 of 13
तिरंगा यात्रा के हरी झंडी दिखाते अतिथि - फोटो : अमर उजाला
 राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से निकली तिरंगा यात्रा का जगह-जगह व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई गईं। स्टॉल लगाकर छात्र-छात्राओं को पेयजल आदि उपलब्ध कराए गए। व्यापारी भी जोश में दिखे और भारत माता का जयकारा लगाते रहे।

महिला व्यापारियों ने बरसाए फूल

8 of 13
वाराणसी में निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
जगतगंज तिराहे पर अल्पसंख्यक व्यापार मंडल की ओर से पुष्प वर्षा की गई। इसमें शामिल महिला व्यापारियों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान मो. साजिद गुड्डू, सोनी खान, महजबी बानो, जया केशरी आदि रहीं।

युवा मंच ने किया स्वागत

9 of 13
वाराणसी में निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
तेलियाबाग स्थित चौरा माता मंदिर के पास महानगर उद्योग व्यापार समिति (युवा मंच) के अध्यक्ष मनीष चौबे के नेतृत्व में फूल बरसाए गए। विपिन मेहता, हेमंत सिंह, मोहित अग्रहरि, सुनील कश्यप, धनराज लालवानी, ज्ञानू गुप्ता, अजय लोकवानी, विश्वास जायसवाल, सुजीत गुप्ता, आशीष अग्रहरि, अजीत कुमार, गौरव जायसवाल, पंकज वर्मा, शैलेश गुप्ता, राजन जायसवाल, गुलशन कन्नौजिया, आनंद अग्रहरि, बनवारी मिश्रा ने यात्रा को ऐतिहासिक बताया।

पटेल स्मारक समिति की भी सहभागिता

10 of 13
वाराणसी में निकाली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
पटेल धर्मशाला तिराहे स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मारक अतिथि निवास के उपाध्यक्ष श्रीनाथ सिंह पटेल की ओर से पुष्प वर्षा की गई। वहीं, बोतलबंद पानी का वितरण किया गया। इस दौरान राजीव पटेल, संजय पटेल, दिवाकर, धर्मेंद्र, सतीश आदि मौजूद रहे।

फर्नीचर कारोबारियों में उत्साह

11 of 13
वाराणसी में निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम मार्केट के पास वाराणसी फर्नीचर एवं फर्निशिंग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता की ओर से यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। महामंत्री रमेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, उपाध्यक्ष नवीन वर्मा, उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल, मंत्री दिलीप गुप्ता गुड्डू, प्रभारी श्रीप्रकाश, गौरव जायसवाल, राजकुमार, अश्वनी जायसवाल नंदू, महानगर उद्योग व्यापार समिति के कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

12 of 13
वाराणसी में निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
मलदहिया चौराहे पर वाराणसी महिला व्यापार मंडल की ओर से सुप्रिया भट्टाचार्या, प्रिया केशरी, गौरी चक्रवर्ती, गुडि़या यादव, रिंकू केशरी ने पुष्प वर्षा की। लोहा मंडी चौराहे के पास लद्यु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश सिंह, वाराणसी अध्यक्ष ज्योतिशंकर, कोषाध्यक्ष गुलजारीलाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अरूण सिं, सनी विश्वकर्मा, अवधेश, हेमंत मिश्रा आदि ने पुष्प वर्षा किया। लहुराबीर चौराहे पर लहुराबीर व्यवसायी समिति के अध्यक्ष रजनीश कन्नौजिया के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत फूल बरसाकर किया गया। महामंत्री दिनेश अग्रवाल, अमित पांडेय, आशीष, गुलशन, अमित कोष, मनोज गुप्ता, गौरव जायसवाल, सत्यप्रकाश सर्राफ, श्याम कुमार, गोविंद, रत्नाकर, सिंधु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कराटे खिलाड़ियों की भी रही भागीदारी

13 of 13
वाराणसी में अमर उजाला की तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
तिरंगा यात्रा में मानव एकेडमी आफ मार्शल आर्टस के कराटे खिलाड़ियों ने भी भागीदारी की। ज्योति सिंह, करन भारती, सत्यम पटेल सहित अन्य खिलाड़ियों ने जोश के साथ सहभागिता की और यात्रा का हिस्सा बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें